एसजेवीएन की अध्‍यक्षता में भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने की दिशा में हुआ विचार-विमर्श 

एसजेवीएन की अध्‍यक्षता में भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने की दिशा में हुआ विचार-विमर्श 

एसजेवीएन की अध्यक्षता में नराकास, शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक

भारत सरकार द्वारा एसजेवीएन लिमिटेड के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की अध्‍यक्षता में गठित नगर राजभाषा कार्यान्‍वयन समिति(नराकास), शिमला (कार्यालय-2) की छमाही बैठक का आयोजन आज एसजेवीएन लिमिटेड के परिसर में किया गया।   बैठक की अध्‍यक्षता एसजेवीएन के निदेशक (कार्मिक) श्रीमती गीता कपूर ने की।  बैठक में केंद्रीय सरकारी कार्यालयों में हिंदी के प्रयोग की समीक्षा की गई तथा भारत सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने की दिशा में विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में निर्णय लिया गया कि एसजेवीएन नराकास की राजभाषा गृहपत्र‍िका का प्रकाशन करेगा। इसका उद्देश्‍य सदस्‍य कार्यालयों की सृजनात्‍मकता तथा रचनात्‍मक अभिरुचि को बढ़ावा देने के साथ-साथ राजभाषा हिंदी का प्रचार-प्रसार करना है। पत्र‍िका के प्रकाशन का समस्‍त दायित्‍व एसजेवीएन निभाएगा।  इसके अतिरिक्‍त बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि नराकास समिति के सदस्‍य कार्यालयों के सर्वश्रेष्‍ठ राजभाषा कार्य-निष्‍पादन के लिए एसजेवीएन सदस्‍य कार्यालयों को राजभाषा शील्‍ड से सम्‍मानित भी करेगा। 

बैठक की अध्‍यक्षता कर रही एसजेवीएन की निदेशक (कार्मिक), श्रीमती गीता कपूर ने अपने अध्‍यक्षीय संबोधन में कहा कि सभी सदस्‍य कार्यालय अपने-अपने कार्यालय में सराहनीय कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी गति को बनाए रखते हुए अधिकतम कामकाज हिंदी में संपन्‍न करने का हरसंभव प्रयास करेंI  बैठक में उपस्थित सदस्‍यों का स्‍वागत करते हुए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के उप निदेशक(कार्यान्‍वयन), श्री नरेन्‍द्र सिंह मेहरा ने कहा कि शिमला स्थित नराकास (कार्यालय-2) का कार्यभार एसजेवीएन की अध्‍यक्षता में सराहनीय कार्य कर रही है एवं  इस नराकास समिति का कार्य बहुत प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर निगम के कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन), श्री एस.पटनायक सहित सदस्‍य-सचिव, नराकास-2, शिमला श्रीमती मृदुला श्रीवास्‍तव उपस्थित थी।  समिति  की  बैठक में शिमला स्थित केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, उपक्रमों तथा बैंकों से 42  वरिष्‍ठ अधिकारियों ने भाग लिया।

Related post

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann to Unfurl National Flag in Mohali Amid Security Concerns

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann to Unfurl National Flag…

Chandigarh, January 23, 2025 – In a significant change of plans, Punjab Chief Minister Bhagwant Mann will now preside over the…
Haryana Government Launches One-Time Settlement Scheme to Support Small Traders

Haryana Government Launches One-Time Settlement Scheme to Support Small…

Chandigarh, January 23, 2025 – In a significant move aimed at empowering small traders and enhancing the business environment in Haryana,…
AAP Faces Tough Competition as Congress Aims to Regain Ground in Delhi Elections

AAP Faces Tough Competition as Congress Aims to Regain…

As the Delhi Assembly elections draw near, the political landscape is heating up, with the Aam Aadmi Party (AAP) bracing for…

Leave a Reply

Your email address will not be published.