पंजाब भाजपा की नई टीम की घोषणा, कुछ पुराने व कुछ नए चेहरे किए गए शामिल

पंजाब भाजपा की नई टीम की घोषणा, कुछ पुराने व कुछ नए चेहरे किए गए शामिल

अश्वनी शर्मा के सिर फिर सजा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का ताज।

कुमार सोनी

अमृतसर , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा भाजपा पंजाब की नई टीम की घोषणा कर दी गई है। राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा भाजपा पंजाब के मौजूदा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा पर फिर भरोसा जताते हुए फिर से पंजाब भाजपा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। अश्वनी शर्मा द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व से विचार-विमर्श के बाद अपनी नई टीम की घोषणा कर दी गई है। भाजपा पंजाब की नई टीम में 11 प्रदेश उपाध्यक्ष, 5 प्रदेश महासचिव तथा 11 प्रदेश सचिव के अलावा कुछ अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। अश्वनी शर्मा ने बताया कि भाजपा उपाध्यक्ष के पद पर राकेश राठौर, केवल सिंह ढिल्लों, सुभाष शर्मा, दयाल सिंह सोढ़ी, बीबी जय इंदर कौर, डॉ. राज कुमार वेरका, जगमोहन सिंह राजू, लखविंदर कौर गरचा, फतेहजंग सिंह बाजवा, अरविन्द खन्ना तथा जगदीप सिंह नकाई को नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश महासचिव के पद पर जीवन गुप्ता, बिक्रमजीत सिंह चीमा, गुरप्रीत सिंह काँगड़, राजेश बागा तथा मोना जैसवाल को नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश सचिव के पद पर अनिल सच्चर, एडवोकेट राजेश हनी, डॉ. हरजोत कमल सिंह, परमिंदर सिंह बराड़, श्रीमती सुनीता गर्ग, श्रीमती जिसमें संधेवालिया, जसराज सिंह लोंगीया (जस्सी जसराज), शिवराज चौधरी, श्रीमती सुखविंदर कौर नौलखा, संजीव खन्ना, श्रीमती दामन थिंद बाजवा को नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर गुरदेव शर्मा देबी तथा सह-कोषाध्यक्ष के पद पर सुखविंदर सिंह गोल्डी को नियुक्त किया गया है। प्रटोकोल सचिव के पद पर खुशवंत राय गीगा को नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश कार्यालय सचिव के पद पर सुनील भारद्वाज को नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश मीडिया सचिव के पद पर जनार्दन शर्मा को नियुक्त किआ गया है। इसके अतिरिक्त डॉ. सुरिंदर कौर, सुनील कुमार सिंगला, हरदेव सिंह उभा को भी नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रकोष्ठ संयोजक के पद पर जतिंदर कालड़ा तथा राकेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया प्रकोष्ठ के संयोजक के पद पर राकेश गोयल तथा सह-संयोजक के पद पर अजय अरोड़ा को नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश आईटी प्रकोष्ठ के पद पर कंवर इन्द्रजीत सिंह को नियुक्त किया है। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के पद पर श्रीमती मीनू सेठी को नियुक्त किया गया है। भाजयुमों प्रदेश अध्यक्ष कंवरवीर सिंह टोहरा को नियुक्त किया गया है। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर पूर्व आईएएस सुच्चा राम लदड़ को नियुक्त किया गया है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर दर्शन सिंह नैनेवाल को नियुक्त किया गया है। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर राजिंदर बिट्टा को नियुक्त किया गया है। भाजपा माईनोरिटी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर थॉमस मसीह को नियुक्त किया गया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के पद पर अनिल सरीन, कर्नल जैबंस सिंह, अशोक भारती, एस.एस. चन्नी, निमिषा मेहता, इकबाल सिंह चन्नी, गुरदीप सिंह गोशा, अनिश सिदाना, कंवर नरिंदर सिंह, महेंदर भगत, जतिंदर अठवाल तथा चेतन मोहन जोशी को नियुक्त किया गया है।

अश्वनी शर्मा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा उन पर दोबारा भरोसा जताए जाने पर नड्डा जी तथा राष्ट्रीय नेतृत्व का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेंगें। शर्मा ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी नव-नियुक्त पदाधिकारी पार्टी द्वारा दिए गए सभी कार्यक्रमों तथा संगठन की मजबूती तथा प्रचार-प्रसार के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगें।

Related post

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of…

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer In a momentous ceremony held at…
आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं…

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा होम गार्ड के 61 वां स्थापना दिवस…
मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप…

मंडी, 7 दिसंबर। मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप 2023 में भारतीय महिला टीम के लिए कांस्य पदक…

Leave a Reply

Your email address will not be published.