पंजाब राजभवन ने मनाया 13 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

पंजाब राजभवन ने मनाया 13 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

पंजाब राजभवन ने मनाया 13 राज्यों व केन्द्रशासित प्रदेशों का स्थापना दिवस

चंडीगढ़, 1 नवंबर:

देश में विभिन्न सांस्कृतिक समुदायों के बीच राष्ट्रीय एकता और सद्भावना को बढ़ावा देते हुए पंजाब राज भवन, चंडीगढ़ के परिसर में मौजूद गुरु नानक सभागार में पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

इस समारोह का आयोजन पंजाब राजभवन और चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

यह समारोह भारत सरकार के ‘‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’’ योजना के अंतर्गत मनाया गया जिसका उद्देश्य पूरे देश के लोगों को एक दूसरे से जोड़ना है।

इस अवसर पर बोलते हुए, पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश, चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारी लाल पुरोहित ने कहा कि भारत के विभिन्न राज्यों में खान-पान, रहन-सहन, वेशभूषा आदि विविधताओं के बावजूद कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हमारा देश एक है। उन्होंने कहा कि जब हमारी एकता मजबूत होगी तभी विश्व में हमारी श्रेष्ठता भी बढ़ेगी।

उन्होंने आगे कहा कि स्थापना दिवस समारोहों के माध्यम से, एक राज्य के लोग दूसरे राज्य की संस्कृति और परम्पराओं का ज्ञान प्राप्त करते हैं। इससे हमें प्रत्येक राज्य के इतिहास, परंपराओं और योगदान के बारे में जानने और उसकी सराहना करने का अवसर मिलता है जो लोगों की पारस्परिक समझ को बढ़ावा देता है जिससे भारत की समरसता मजबूत होती है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी से भारत को विश्वगुरू बनाने के सपने को साकार करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने तथा प्रदेश और देश की प्रगति में सहभागी बनने का आह्वान किया।

इस दौरान उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एन.जेड.सी.सी) द्वारा एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया जिसमें पंजाब का ढाडी गायन, झूमर नृत्य व भांगड़ा, हरियाणा की लोक वाद्ययंत्र प्रस्तुति व घूमर नृत्य, छत्तीसगढ़ का पंथी नृत्य, केरला का नृत्य प्रदर्शन आदि की मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से विभिन्न प्रदेशों की समृद्ध संस्कृतियों को प्रस्तुत किया गया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में श्री अनुप गुप्ता, मेयर यूटी चंडीगढ़, श्री सत्यपाल जैन, भारत के एडिशनल सॉलिसिटर जनरल, श्री के शिव प्रसाद आईएएस, अतिरिक्त मुख्य सचिव, राज्यपाल, पंजाब, श्री गौरव यादव, डीजीपी, पंजाब, श्री प्रवीर रंजन, डीजीपी, यूटी, चंडीगढ़, श्री अरुण कुमार आईएएस (सेवानिवृत्त) मुख्य आयुक्त, सेवा का अधिकार आयोग चंडीगढ़, श्री सुनील जाखड़, अध्यक्ष, भाजपा, पंजाब, श्री संजय टंडन, श्री अरुण सूद सहित पंजाब और यूटी चंडीगढ़ के वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारीगण व अन्य प्रमुख नागरिक उपस्थित थे। समाज के विभिन्न क्षेत्रों और वर्गों के 300 से अधिक लोगों ने इस कार्यक्रम का आनंद उठाया।

Related post

Neenu Sharma, new mayor of Dharamshala Municipal Corporation

Neenu Sharma, new mayor of Dharamshala Municipal Corporation

Neenu Sharma, new mayor of Dharamshala Municipal Corporation Dharamsala (Arvind Sharma)2/12/23  In a surprising turn of events, Neenu Sharma of the…
CM Thakur Sukhvinder Singh Sukhu inaugurates and lays foundation stones worth Rs 288 crore for Una district

CM Thakur Sukhvinder Singh Sukhu inaugurates and lays foundation…

CM inaugurates and lays foundation stones worth Rs 288 crore for Una district Rs. 220 crore to be spent on 32…
SJVN organizes International Symposium on Tunnelling in association with IIT Delhi.   

SJVN organizes International Symposium on Tunnelling in association with IIT…

SJVN organizes International Symposium on Tunnelling in association with IIT Delhi.   SHIMLA: December 2, 2023 Hon’ble Minister of State for Power…

Leave a Reply

Your email address will not be published.