भाजपा के कार्यकाल में हो रहा महिला सशक्तिकरण: मीनू सेठी

भाजपा के कार्यकाल में हो रहा महिला सशक्तिकरण: मीनू सेठी

महिलाओं को सक्रिय राजनीति में आने व राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का किया आह्वान।

आगामी निगम व लोकसभा चुनाव में महिलाएं डालेंगी भाजपा के पक्ष में निर्णायक वोट: श्रुति विज

 

अमृतसर, 23 फरवरी ( राहुल सोनी )

 

भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जिसके कार्यकाल में महिला सशक्तिकरण का कार्य हुआ है। महिलाओं को भाजपा की ओर से पूरा मान सम्मान दिया गया है, जिसका उदाहरण हमारे देश की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू है। यह बात पंजाब भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीनू सेठी की ओर से अमृतसर में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रुति विज की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कही। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भाजपा देश में सभी वर्गों को एक साथ लेकर चल रही है तभी यह सबकी लोकप्रिय पार्टी बनी है।

मीनू सेठी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि महिलाएं मज़बूत समाज का एक महत्वपूर्ण अंग तथा आधार स्तंभ हैं। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के शासन में महिलाओं को उनका बनता हक दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी समाज में महिलाओं की भूमिका पर बात ही नहीं करती बल्कि महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता तथा प्रतिबद्धता है। आज भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने बार-बार यह स्पष्ट प्रदर्शित किया है कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने में विश्वास करती है और उन्हें राजनीति में संपूर्ण स्थान देती है। इसका स्पष्ट उदहारण है राष्ट्रपति पद के लिए महीला प्रत्याक्षी को उतारना। प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की अपनी केन्द्रीय कैबिनेट में 33 प्रतिशत से अधिक महिला कैबिनेट मंत्री हैं। भारतीय जनता पार्टी का मुख्य मकसद गरीब, जरूरतमंद, पिछड़े वर्ग, आदिवासियों व महिलाओं का उत्थान है।

हरविंदर सिंह संधू ने अपने संबोधन में उपस्थित महिला कार्यकर्ताओं को सक्रिय होने और पार्टी के लिए काम करने और इसकी विचारधारा को प्रदेश के कोने-कोने तक ले जाने के लिए और ज्यादा प्रयास करने का आह्वान तथा प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आगामी निकाय चुनाव व 2024 में होने वाले संसदीय चुनावों में महिलाओं के बल पर पंजाब में भाजपा विजयी होगी। संधू ने महिलाओं को सक्रिय राजनीती में आने और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने का भी आह्वान किया।

श्रुति विज ने प्रदेश अध्यक्षा मीनू सेठी का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है और यही एक ऐसा संगठन है जहाँ कार्यकर्ता को उसका पूरा मान सम्मान दिया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अन्य पार्टियों की अपेक्षा भाजपा को इसलिए ज्यादा पसंद करती है क्योंकि यहां पर महिलाओं का जो मान सम्मान मिलता है, वो किसी अन्य पार्टी में नहीं मिल पाता। उन्होंने आगामी निगम व लोकसभा चुनाव के बारे में बात करते हुए कहा कि इन चुनावों में महिलाओं की सहभागिता अहम भूमिका निभाएगी और महिलाएं निर्णायक वोट डालकर निगम व लोकसभा चुनावों में भाजपा प्रत्याक्षीयों की जीत सुनिश्चित करेंगी।

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्षा रीना जेटली, प्रदेश उपाध्यक्षा एकता वोहरा, प्रदेश सचिव अलका शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मीनू सहगल, बलविंदर कौर आदि उपस्थित थीं।

Related post

Official trailer of upcoming film UDEEKAN TERIYAN

Official trailer of upcoming film UDEEKAN TERIYAN

Official trailer of upcoming film UDEEKAN TERIYAN is releasing tomorrow at 6PM Get ready for a season of love, hope and…
Anushka Sharma & Virat Kohli launch SeVVA – a Non-Profit Initiative Aimed At Helping Those In Need

Anushka Sharma & Virat Kohli launch SeVVA – a…

Mumbai, 23rd March (Kulbir Kalsi): Anushka Sharma & Virat Kohli have decided to merge their respective foundations (Anushka Sharma Foundation & Virat Kohli…
इस सप्ताह का आपका भविष्यफल

इस सप्ताह का आपका भविष्यफल

P khurana, Astrologer, Chandigarh   मेष : सप्ताह इच्छाओ की पूर्ति वाला रहेगा।  सोची योजनाये पूर्ण होगी। आपके प्रियजन इस  सप्ताह…

Leave a Reply

Your email address will not be published.