भाजपा परिवारिक राजनीति नहीं करती, राष्ट्र निर्माण व वास्तविक लोकतांत्रिक मूल्यों में करती है विश्वास: वानसी श्रीनिवासन

भाजपा परिवारिक राजनीति नहीं करती, राष्ट्र निर्माण व वास्तविक लोकतांत्रिक मूल्यों में करती है विश्वास: वानसी श्रीनिवासन

भाजपा महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चंडीगढ़ में हुआ संपन्न।
कुमार सोनी
अमृतसर,  भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की अध्यक्षा मोना जैसवाल की अध्यक्षता में मोहाली में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जो आज संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती वानती श्रीनिवासन विशेष रूप से उपस्थित हुईं। मुख्यालय पहुँचने पर प्रदेश अध्यक्षा मोना जैसवाल ने अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय अध्यक्षा वानथी श्रीनिवासन का पुष्प-गुच्छ के साथ स्वागत किया। दूसरे दिन के शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्वल्लित कर किया गया।
इस अवसर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पंजाब प्रभारी श्रीमती उपदेश अंदोत्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं निति एवं अनुशासन प्रभारी दिल्ली मोर्चा गीतांजली शर्मा, प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता, डॉ. सुभाष शर्मा, राजेश बागा भी उपस्थित थे। वानथी श्रीनिवासन ने भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जिसने बार-बार यह स्पष्ट प्रदर्शित किया है कि वह महिलाओं को सशक्त बनाने में विश्वास करती है तथा उन्हें राजनीति में संपूर्ण स्थान देती है। इसका स्पष्ट उदहारण है राष्ट्रपति पद के लिए महिला प्रत्याक्षी को उतारना। उन्होंने महिला प्रतिभागियों को सक्रिय रहने व पार्टी के लिए काम करने और इसकी विचारधारा को प्रदेश के कोने-कोने तक ले जाने के लिए और ज्यादा प्रयास करने का आह्वान तथा प्रोत्साहित करते हुए कहा कि 2024 में होने वाले संसदीय चुनावों में भाजपा विजयी होगी और पंजाब में भी यह बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी।
 अश्वनी शर्मा ने कहा कि महिलाएं मज़बूत समाज का एक महत्वपूर्ण अंग तथा आधार स्तंभ हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को जागरूक करने में बहुत अच्छी भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मुख्य मकसद गरीब, जरूरतमंद, पिछड़े वर्ग, आदिवासियों व महिलाओं का उत्थान है। अश्वनी शर्मा ने महिलाओं को सक्रिय राजनीती में आने और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने की सलाह दी।
भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज में महिलाओं की भूमिका पर बात ही नहीं करती बल्कि महिला सशक्तिकरण भाजपा की प्राथमिकता तथा प्रतिबद्धता है।
भाजपा राष्ट्रीय सचिव तथा सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह ने कहा कि भाजपा न केवल महिलाओं की स्थिति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि हमारी विचारधारा सभी प्रयासों में महिलाओं को अवसर की समानता में विश्वास करती है। उन्होंने राष्ट्रवाद को पहले रखने में भाजपा की भूमिका को कार्यकर्ताओं का मार्ग-दर्शन किया। मोना जैसवाल ने उपस्थित सभी का शिविर में भाग के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि भाजपा महिला मोर्चा आगामी चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Related post

“Socialist and Secular” word missing from our preamble, sparks national dialogue on future directions

“Socialist and Secular” word missing from our preamble, sparks…

Controversy Surrounds Missing Words in New Constitution Copies Amidst Speculation In a development that has sparked controversy and raised questions about…
और अब छात्रा ने अपने जन्मदिन पर सारी पॉकेट मनी आपदा राहत कोष में दी

और अब छात्रा ने अपने जन्मदिन पर सारी पॉकेट…

मंडी, 18 सितंबर। मंडी के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल खलियार जवाहर नगर में चौथी कक्षा की छात्रा ने अपने जन्मदिन पर…
Dengue & Chikungunya Preventive Measures

Dengue & Chikungunya Preventive Measures

Due to frequent rainfalls encountered in the region over last few days, the unused containers and junk material lying in open…

Leave a Reply

Your email address will not be published.