महिलाओं के कल्याण, विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध:  राजेंद्र राणा

महिलाओं के कल्याण, विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध:  राजेंद्र राणा

सुजानपुर, 6 मार्च:

सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने कहा है कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी के बिना समाज के विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण, विकास और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोई कसर शेष नहीं रखी जाएगी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय टौणी देवी की ओर से सोमवार को टौणी देवी मंदिर में खंड स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।
उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब अबला नहीं रही बल्कि हर क्षेत्र में पुरुष के कंधे से कंधा मिलाकर समाज की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं । उन्होंने कहा कि वह दौर बीत गया जब महिलाओं की भूमिका घर की चारदीवारी तक सीमित थी। आज महिलाएं दहलीज से बाहर निकलकर समाज में अग्रणी भूमिका निभा रही है
महिला स्वयं सहायता समूहों को करेंगे प्रोत्साहित
इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए राजेंद्र राणा ने कहा कि महिलाएं अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति और मेहनत के बल पर कोई भी मुकाम हासिल कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने संगठनों एवं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से बेहतरीन कार्य कर सकती हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि इन संगठनों एवं समूहों को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा इनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान और कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। राजेंद्र राणा ने बताया कि आने वाले समय में टौणी देवी क्षेत्र में कालेज खोला जाएगा, जिससे इस क्षेत्र के बच्चों को काफी सुविधा होगी और वे अपने घर के पास ही उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकेंगी।

Related post

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of…

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer In a momentous ceremony held at…
आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं…

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा होम गार्ड के 61 वां स्थापना दिवस…
मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप…

मंडी, 7 दिसंबर। मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप 2023 में भारतीय महिला टीम के लिए कांस्य पदक…

Leave a Reply

Your email address will not be published.