
मोगा में सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, 1 बच्ची घायल
- Anya KhabrenHindi News
- December 22, 2023
- No Comment
- 128
मोगा-बरनाला मुख्य मार्ग पर गांव बुटर कलां के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक बच्ची घायल हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिल्ली नंबर की आई-20 कार में हनुमानगढ़ के रहने वाले एक नवविवाहित जोड़े के अलावा एक पुरुष, एक महिला और एक 8-9 साल की बच्ची सवार थे। कार मोगा से बरनाला की ओर जा रही थी। इसी दौरान, पत्थरों से भरा एक टिप्पर कार के पास से गुजर रहा था। टिप्पर ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और कार के ऊपर पलट गया।
हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने कार के ऊपर से टिप्पर को हटाकर सभी लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी, जिनमें से दो महिलाएं भी शामिल थीं। कार में सवार एक बच्ची घायल हो गई है।
घायल बच्ची को इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।