राष्ट्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण : सुधीर शर्मा

राष्ट्रीय दृष्टि से महत्वपूर्ण है कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण : सुधीर शर्मा

पर्यटन और रोजगार के अवसरों में होगा कई गुणा इजाफा, सामरिक महत्व के चलते भी बेहद अहम

मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने के संकल्प को करेगा पूरा

धर्मशाला, 5 मार्च।

कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण राष्ट्रीय दृष्टि से बेहद अहम है। एयरपोर्ट के विस्तार को लेकर चल रही प्रक्रियापर धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यटन और रोजगार के अवसरों में कई गुणाइजाफा होगा बल्कि सामरिक दृष्टि से भी कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार महत्वपूर्ण है। सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंहसुक्खू ने जिला कांगड़ा को प्रदेश की पर्यटन राजधानी बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्टके विस्तारीकरण से मुख्यमंत्री के कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने का संकल्प साकार होने के साथ क्षेत्र का भी भाग्य बदलेगा।

 

प्रदेश के लिए वरदान साबित होगा विस्तारीकरण

 

सुधीर शर्मा ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तारीकरण हर प्रकार से हिमाचल प्रदेश और यहां के लोगों के लिए वरदान साबितहोगा। उन्होंने कहा कि इससे जहां एक तरफ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा किबड़ा एयरपोर्ट बनने से यहां बड़े जहाजों के साथ मालवाहक जहाज भी उतरेंगे। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में हजारों-लाखों लोगों के लिएरोजगार के बड़े प्रोजेक्ट आयेंगे। सुधीर शर्मा ने कहा इससे हमारे प्रदेश और विशेषकर कांगड़ा जिला में फिल्म इंडस्ट्री, आईटी पार्क, एक्सहिबिशन इंडस्ट्री हब और अन्य बड़ी परियोजनाओं के लिए भी रास्ते खुलेंगे।

 

उन्होंने कहा कि इससे पर्यटकों की संख्या में कई गुणा वृद्धि होगी। जिससे जिले में व्यापार और पर्यटन कारोबार मजबूत होगा। पर्यटनकारोबार से जुड़े लोगों की आमदन में इजाफा होगा तथा रोजगार के नये साधन भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डाविस्तारीकरण से स्थानीय लोग भी किफायती दामों में बड़े शहरों की यात्रा कर सकेंगे, जिससे पैसों के साथ-साथ समय की भी बचतहोगी।

उन्होंने कहा कि नौकरी पेशा, व्यापारी, विद्यार्थी के साथ-साथ हर वर्ग को इससे लाभ होगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल कांगड़ाबल्कि ऊना, हमीरपुर और चम्बा जिले के लोागों को भी लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के विस्तारीकरण से क्षेत्र और लोगों कीआर्थिकी भी मजबूत होगी।

 

 

 

के लिए कनेक्टिविटी सबसे आवश्यक विषय है। जिले मेंकनेक्टिविटी के ढांचे को मजबूत करने से पर्यटकों की आमद स्वतः ही बढ़ेगी।

उन्होंने कहा कि अभी बाहर से आने वाले पर्यटक दिल्ली, अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट तक जहाज से आते हैं और उसके आगे कीयात्रा के लिए उन्हें या तो दूसरी फ्लाइट पकड़नी पड़ती है या सड़क मार्ग से सफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे सेविस्तारीकरण से बाहर से आने वाले सैलानियों को हवाई मार्ग से सीधा यहां आने की सुविधा मिलेगी।

*मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें लोग*

सुधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री की निर्णायक कार्यशैली और दूरदृष्टि के चलते कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तारीकरण की प्रक्रिया कोअब गति मिली है। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट का विस्तारीकरण हर लिहाज से क्षेत्र के लिए अच्छा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग निजीस्वार्थों के चलते इसको लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोग मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू केकुशल नेतृत्व पर भरोसा रखें। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट विस्तार को लेकर इस प्रकार का प्रारूप बनाया जा रहा है कि कम से कम लोगविस्थापित हों।

उन्होंने कहा कि लोगों के साथ अन्याय नहीं होगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वह भ्रमित न हों। सुधीर शर्मा ने युवाओं से आग्रह कियाकि एयरपोर्ट विस्तार की भविष्य की उपयोगिता को देखते हु

Related post

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of…

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer In a momentous ceremony held at…
आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं…

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा होम गार्ड के 61 वां स्थापना दिवस…
मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप…

मंडी, 7 दिसंबर। मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप 2023 में भारतीय महिला टीम के लिए कांस्य पदक…

Leave a Reply

Your email address will not be published.