
लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को विकल्प के रूप में देख रही जो उनकी विश्वसनीयता पर खरा उतरेगी: राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी
- Anya KhabrenHindi News
- July 7, 2022
- No Comment
- 135
राणा सोढ़ी ने 2024 के लोकसभा चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं का किया मार्ग-दर्शन तथा दिए संगठनात्मक दिशा निर्देश।
कुमार सोनी
अमृतसर, आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमृतसर शहर के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों के नेताओं व कार्यकर्ताओं को लामबद्ध करने तथा चुनाव की तैयारियों संबंधी राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को कार्यकर्ताओं तक पहुँचाने के लिए भाजपा अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में संगठनात्मक बैठकें आयोजित कीं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा भाजपा लोकसभा सह-प्रभारी पंजाब राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी विशेष रूप में पहुंचें तथा उन्होंने अमृतसर शहर की पाँचों विधानसभा क्षेत्रों की अलग-अलग बैठकें कीं। जिला कार्यलय पहुँचने पर राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी का जिलाध्यक्ष सुरेश महाजन ने अपनी टीम सहित पुष्प-गुच्छ तथा दोशाला देकर स्वागत किया। इस अवसर पर लोकसभा चुनाव के सह-प्रभारी डॉ. जगमोहन सिंह राजू भी उपस्थित थे।
राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को अपने संबोधन में सभी कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए लामबद्ध होने का आह्वान करते हुए कहा कि इस वक्त राजनीतिक परिस्थितयां भाजपा के बिलकुल अनुकूल हैं और 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा की जीत की सुगंध अभी से महसूस की जा सकती है। संगरूर लोकसभा उपचुनाव में जनता ने पंजाब सरकार को मुंहतोड़ जवाब देकर यह साबित कर दिया है कि जनता अब लोक-लुभावन वादों पर विश्वास नहीं करती। उन्हें सरकारी योजनाएं हकीकत में चाहिए जो कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार ही दे सकती है। क्यूंकि भाजपा ने जो कहा है वो करके दिखाया है, इसलिए पंजाब की जनता भाजपा को केंद्र सरकार की तरह सुदढ़ सरकार के रूप में देखती हुई सत्ता की कमान भाजपा के हाथ देने का मन बना चुकी है। अन्य विपक्षी दलों के सभी चुनावी वादे खोखले तथा बेअसर साबित हुए हैं। इसलिए प्रदेश की जनता को भाजपा ही एकमात्र विकल्प नजर आ रहा है जो उनकी विश्वसनीयता पर खरा उतरेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी को और मजबूत करने लिए बूथ स्तर तक कमेटियां बनाने तथा उन्हें लोगों से संपर्क करने का निर्देश दिए।
डॉ. जगमोहन राजू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार अपने दम पर प्रदेश की 73 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा है, जबकि इससे पहले भाजपा महज 23 सीटों पर चुनाव लड़ती थी और हालाँकि इस बार भाजपा का वोट प्रतिशत पहले के मुकाबले बहुत बढ़ा है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा को लंबे समय तक लगातार विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन इस सब के बावजूद भी विधानसभा चुनाव में भाजपा ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और यह सब कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते संभव हुआ। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है और इस बार के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा कार्यकर्त्ता चुनाव जीतने में अहम भूमिका निभाएंगें।
सुरेश महाजन ने उपस्थित नेताओं व् कार्यकर्ताओं का इस अवसर पर स्वागत करते हुए मुख्य मेहमान को विश्वास दिलाया कि भाजपा कार्यकर्त्ता 2024 के लोकसभा चुनाव तथा निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं। भाजपा कार्यकर्त्ता पहले से ही जनता की सेवा में डटे हुए हैं और वो निरंतर पार्टी के प्रचार-प्रसार तथा संगठन की विचारधारा तथा केंद्र की मोदी सरकार की जन-कल्याणकारी नीतियों को जनता तक पहुँचाने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे हैं। महाजन ने कहा कि सभी कार्यकर्त्ता अपने-अपने ईलाकों में संगठन को मजबूत करने के लिए लगातार कार्यरत्त हैं और पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेवारी को बखूबी निभा रहे हैं और आगे भी निभाते रहेंगें।