
वर्ल्डवाईड ग्रुप के मालिक इंदरप्रीत सिंह ने हरविंदर सिंह संधू को किया सम्मानित
- Aap ke LiyeHindi News
- December 31, 2022
- No Comment
- 32
अमृतसर, 31 दिसंबर ( राहुल सोनी ) वर्ल्डवाईड ग्रुप के मालिक इंदरप्रीत सिंह आनंद व उनकी पत्नी श्री मति प्रीति आनंद ने ऑफिस स्टॉफ सहित भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के नवनियुक्त अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू को पुष्प-गुच्छ व केक कटवा कर सम्मानित किया.
इंदरप्रीत सिंह आनंद ने कहा कि हरविंदर सिंह संधू उनके बचपन के मित्र हैं और वह एक लम्बे अरसे से सामाजिक व जन हित कार्यों में जुटे हुए है| उन्होंने कहा की अमृतसर के व्यापारियों के हक़ में हमेशा खड़े रहे है| संधू ने राजनीति में एक कार्यकर्त्ता के रूप में अपना सफर शुरू कर आज भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष बने हैं| इनके अध्यक्ष बन ने के बाद पार्टी व शहर वासियों में खुशी की लहर है और वही इनसे ढेर सारी उम्मीदें भी है| हरविंदर सिंह संधू ने एक कार्यकर्ता से लेकर प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को बखूभी निभाया है| एक जुझारू कार्यकर्त्ता के रूप में पार्टी ने उनकी सेवाओं तथा निष्ठा को देखते हुए उन्हें जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा है| हरविंदर सिंह संधू आम जनता तथा व्यापारियों की समस्याओं से भली-भाँती वाकिफ हैं| उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्ष होने के नाते जहाँ वह अमृतसर की जनता की आवाज़ सरकार के कानों तक पहुंचाएंगे, वहीं व्यापारियों की समस्याओं को भी सरकार के कानों तक पहुँचाने में भी अहम भूमिका निभाएंगे। हरविंदर संधू ने आनंद परिवार व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह लोगो की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा वह पार्टी को आगामी नगर निगम व लोकसभा चुनाव में विजय बनाने के लिए दिन रात एक कर सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।