शाहपुर को उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए करेंगे हर प्रयास: केवल सिंह पठानिया

शाहपुर को उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए करेंगे हर प्रयास: केवल सिंह पठानिया

धर्मशाला, 10 फरवरी।

 

शाहपुर को प्रदेश का सबसे उत्कृष्ट विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे। शाहपुर की ग्राम पंचायत मुंदला में आयोजित सम्मान समारोह में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए केवल सिंह पठानिया यह बात बोल रहे थे। विधायक बनने के बाद ग्राम पंचायत मुंदला में पहली बार आने पर पंचायत के लोगों ने केवल सिंह पठानिया के सम्मान में आज यहां कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर की जनता ने उनको अपने विधायक के रूप में चुनकर जो विश्वास प्रकट किया है, उसके लिए वह सदा उनके ऋणि रहेंगे।

उन्होंने कहा कि शाहपुर की जनता के असीम प्यार और विश्वास ने जहां एक तरफ उनको अत्याधिक भावुक कर दिया है, वहीं दूसरी तरफ उनकी जिम्मेदारियों को भी बढ़ा दिया है। उन्होंने कहा कि वे शाहपुर की जनता का यह ऋण अथाह परिश्रम और समर्पण भाव से कार्य करके चुकाएंगे। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और यहां की जनता को उत्कृष्ट व्यवस्थाएं देने के लिए वह संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों तक मूलभूत सुविधाओं को पहुंचाना उनका लक्ष्य रहेगा।

उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष बरसात के कारण जिन लोगों को नुकसान हुआ था उनको भी भी जल्द सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अतिरिक्त सभी वर्गों को उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।

Related post

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of…

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer In a momentous ceremony held at…
आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं…

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा होम गार्ड के 61 वां स्थापना दिवस…
मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप…

मंडी, 7 दिसंबर। मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप 2023 में भारतीय महिला टीम के लिए कांस्य पदक…

Leave a Reply

Your email address will not be published.