
सीएम भगवत मान कल दोबारा शादी करेंगे
- Aap ke LiyeHindi News
- July 6, 2022
- No Comment
- 313
जैसे कि खबर आ रही है, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दोबारा शादी करने जा रहे हैं।
ऐसा बताया जा रहा है कि भगवंत मान के परिवार के सदस्य उनकी शादी दोबारा करने के लिए उन्हें राजी कर रहे थे और अब बह एक करीबी परिवार में ही यह शादी करने जा रहे हैं.
भगवंत मान का अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। उनके दो बच्चे हैं जो भगवंत मान की पहली पत्नी के साथ अमेरिका में रहते हैं।
सीएम भगवत मान की शादी का आयोजन चंडीगढ़ मे उनके निवास स्थान पर होगा, और सभी तैयारियां पूरी हो गई है।
बताया जा रहा है कि इस शादी में बहुत ही खास लोग शामिल होंगे। भगवंत मान जिनसे शादी कर रहे हैं उनका नाम डॉ. गुरप्रीत कौर है।