सुजानपुर का भव्य विकास युग पुरुष वीरभद्र सिंह की देन : राजेंद्र राणा

सुजानपुर का भव्य विकास युग पुरुष वीरभद्र सिंह की देन : राजेंद्र राणा

सुजानपुर 23 जून
हिमाचल की राजनीति के युग पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की जयंती पर सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा व उनके समर्थकों के टोले ने सुजानपुर सिविल अस्पताल में मरीजों व बाल आश्रम में निराश्रित बच्चों को फल बांटकर जयंती समारोह मनाया।
राणा ने कहा कि राजा वीरभद्र सिंह द्वारा सुजानपुर में करवाए गए विकास कार्यों की सूची अंतहीन है। विकसित हो रहे सुजानपुर का जो भव्य स्वरूप अब आज देखने को मिल रहा है वह राजा वीरभद्र सिंह की दूरदर्शी सोच व सुजानपुर की जनता के प्रति आपार स्नेह का प्रमाण बनी है।
सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान के साथ विंहगम मिनी सचिवालय की ईमारत हो या सब्जी मंडी या फिर डिग्री कॉलेज की भव्य बिल्डिंग, सिविल अस्पताल का दर्जा, आईटीआई के भवन हों यह सब सुजानपुर को वीरभद्र सिंह के द्वारा दिए गए समर्थन व स्नेह का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा हजारों करोड़ रुपए के विकास कार्यों ने सुजानुपर की सूरत को बदला है। इस विकास में जब तक सुजानपुर का अस्तित्व है तब तक विकास पुरुष वीरभद्र सिंह की छवि प्रतिबिम्बित होती रहेगी।

Related post

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of…

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer In a momentous ceremony held at…
आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं…

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा होम गार्ड के 61 वां स्थापना दिवस…
मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप…

मंडी, 7 दिसंबर। मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप 2023 में भारतीय महिला टीम के लिए कांस्य पदक…

Leave a Reply

Your email address will not be published.