स्थिर नहीं है सुक्खू सरकार, खा रही है हिचकोले: भाजपा

स्थिर नहीं है सुक्खू सरकार, खा रही है हिचकोले: भाजपा

बीरबल शर्मा

मंडी, 12 फ़रवरी।
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय राणा ने कहा कि  हिमाचल सरकार एक स्थिर सरकार नही है। स्थिरता के नाम पर यह हिचकोले खाती सरकार है। ये हिचकोले कोई बाहर का नहीं बल्कि इनके अपने ही दे रहे हैं।अंदर ही अंदर यह किसी अंदरूनी घुन का शिकार है। इसका अंदाजा सरकार के मंत्रिमंडल से लग जाता है। कांगडा इतना बड़ा जिला है शायद यह सत्ता के विकेंद्रीकरण मे पहली बार इतना बड़ा दंश झेल रहा है। चौधरी चंद्र कुमार जी को मात्र झुनझुना थमाया गया है। कांगडा जो बख्शी प्रताप सिंह के समय से सतमहाजन, पूर्व मे चंद्र कुमार के विभाग इस से अच्छे रहे हैं, किशन कपूर,ध्वाला, मेजर मनकोटिया,  पं. संतराम, चौधरी विद्यासागर, आर एस बाली सुधीर शर्मा, रविन्द्र सिह रवि आदि अनेकानेक कांगडा मंत्री रहे जो इस क्षेत्र का अधिमान था।
 उन्होंने कहा कि मंडी से पं. गौरी प्रसाद से लेकर ठाकुर कर्म सिंह, पं.सुख राम, राव रंगीला, ठाकुर कौल सिंह, ठाकुर सत्य प्रकाश, राजकिशन गौड, रूप सिंह ठाकुर,  दिले राम, प्रकाश चौधरी , ठाकुर महेन्द्र सिंह आदि आदि कई रहे हैं। इस से पता चलता है कि मंडी का तब और अब कितना सम्मान है? हलांकि ऐसा नही कि मंडी से काग्रेस का विद्यायक नही है, है पर उसके दूसरे गुट मे होने के कारण पूरी मंडी से ही जैसे बदला लिया जा रहा हो? इस में मंडी क्या पूरा हिमाचल ही ठगा-ठगा महसूस कर रहा है।
अजय राणा ने कहा मुख्यमन्त्री के दौरे से विद्यायक तक कन्नी काट रहे हैं। यह क्या इशारा दर्शा रहा है? इस का अनुमान लगाना कोई मुश्किल काम नही है। एक विद्यायक जिस के वीरभद्र सिंह जी कसीदे पढा करते थे आज वे जिला तक की बैठकों में कुर्सी की डंडी पर बैठने के लिए मजबूर हैं। बाहर से सुक्खु सरकार एक झूठा दिखावा कर रही है कि हम यह कर रहे हैं वह कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वे स्टेयरिंग पर तो बैठ गये हैं पर उन्हे यह पता नही कि वे ट्रक पर है या बस पर हैं? उन का स्टेयरिंग उनकी पार्टी के अपने लोग ही नहीं मुड़ने दे रहे हैं। सुक्खू सरकार अपनी पार्टी के पैदा किए ज्वाला मुखी पर बैठी है। हर जगह से इसके प्रति अविश्वास,  अनरेस्ट नजर आ रहा है।हम चाहते हैं कि ये जनादेश का सम्मान कर पूरे पांच साल सरकार चलायें पर जिस तरह इनकी चिंगारिया सुलग रही हैं तो यह ज्वालामुखी रूप लेने मे भी ज्यादा देर नहीं लगायेगा।

Related post

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of…

Revanth Reddy Sworn in as New Chief Minister of Telangana, Starts Work with a Bulldozer In a momentous ceremony held at…
आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं…

आपदा व आंतरिक सुरक्षा के दौरान गृहरक्षक करते हैं सराहनीय कार्य- एल आर वर्मा होम गार्ड के 61 वां स्थापना दिवस…
मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप…

मंडी, 7 दिसंबर। मंडी की वंदना ने वर्ल्ड मास्टर हॉकी एशियन चैंपियनशिप 2023 में भारतीय महिला टीम के लिए कांस्य पदक…

Leave a Reply

Your email address will not be published.