
हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस, संकट से आगे, कोन होगा नया सीएम
- Anya KhabrenHAMIRPURHindi NewsKANGRASHIMLA
- February 28, 2024
- No Comment
- 297
हिमाचल प्रदेश: कांग्रेस में नए संकट के आगे
क्या राजिंदर राणा बनेंगे मुख्यमंत्री, सुक्खू राह में रहेंगे बड़ी रुकावट, पर कांग्रेस खेल सकती है बड़ा दांव, राणा सबको साथ लेकर चलने में है माहिर, बह प्रदेश को नई राह पर ले जा सकते हैं
नई दिल्ली: हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू की कुर्सी पर बड़ा संकट है। पिछले कुछ समय से कांग्रेस पार्टी में अपने अपने वजूद की लड़ाई चल रही है और सुक्खू इसमें सबको साथ लाने में पीछे रह गए हैं।
नाराज विधायकों की संख्या में वृद्धि: कांग्रेस के विधायक डेढ़ साल के कार्यकाल में नाराज ज़्यादा रहे हैं और पिछले कल के राज्य सभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी की हार इसका बड़ा कारण रही है।
नए चेहरे की तलाश:कांग्रेस जल्दी नए चेहरे के साथ प्रदेश के लोगों के समक्ष आएगी और अब यह तह है कि प्रदेश में हिमाचल के लोगों को नया चीफ मिनिस्टर मिलेगा।
कांग्रेस विधायकों के नाराज होने के चलते सूत्र बता रहे हैं कि सुक्खू को हटाए जाने की सूरत में कांग्रेस विकल्पों पर विचार कर रही है। ऐसे में पार्टी में दो लोगों के नाम नए सीएम के तौर पर चर्चा चल रही है। ये नाम हैं मुकेश अग्निहोत्री और प्रतिभा सिंह। राजेंद्र राणा भी रेस में हैं, लेकिन सुक्खू इसका प्रबल विरोध करेंगे।
अंतिम निर्णय की प्रतीक्षा: अब कल तक यह पता चल जाएगा कि ऊंट किस कर वट बैठेगा। सुक्खू के बाद कोन होगा यह तो जल्दी पता चल जाएगा, पर इसमें बड़ी जिम्मेदारी कांग्रेस हाई कमांड की भी रहेगी। अगर समय रहते उन्होंने प्रदेश के विधायकों की सुन ली होती तो आज यह फजीहत नहीं होती।