हिमाचल प्रदेश में जनजीवन बेहाल, अभी तक 6 लोगों के मरने की खबर, नदियां उफान पर,

हिमाचल प्रदेश में जनजीवन बेहाल, अभी तक 6 लोगों के मरने की खबर, नदियां उफान पर,

हिमाचल प्रदेश में बारिश से हालत बिगड़ गए हैं और पूरे प्रदेश से जान माल के नुकसान की ख़बरें आ रही है. शिमला के कोट खाई में मकान के गिरने से तीन लोगों की मृत्यु हुई है और चंबा से भी तीन लोगों के मरने की खबर आ रही है. प्रदेश की नदियाँ उफान पर हैं और अभी आने वाले 48 घंटे मुश्किल भरे हैं. लोगों से अपील है कि बिना काम के अपने घरों से बाहर ना जाएं और अपना खयाल रखें. सुरक्षित जगह में रहें. इसी मे आपकी भलाई है.

1. हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का कहर देखने को मिला है।
2. प्रदेश में मौसम विभाग के रेड अलर्ट के बाद अब नुकसान की खबरें देखने को मिल रही है।
3. पंडोह में ब्यास नदी का पानी घर और बाजार में घुस गया है।
4. चंडीगढ़ मनाली हाईवे मंडी से लेकर मनाली तक जगह जगह लैंड स्लाइड के चलते बंद हो गया है।
5. सोलन में कालका-शिमला ट्रेक पर ट्रेनों की आवाजाही थम गई है।
6. हिमाचल में 24 घंटे की बारिश में 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि 3 नेशनल हाईवे बंद हैं।
7. जगह-जगह लैंड स्लाइड से 250 से ज्यादा सड़कें बंद हो गई हैं।
8. लाहौल के जुंडा नाला और तेलिंग नाला में बाढ़ के बाद मनाली-लेह सड़क बंद हो गई है।
9. कुल्लू के राहनीनाला में लैंड स्लाइड के बाद रोहतांग सड़क भी बंद है।
10. हैरिटेज रेलवे ट्रेक पर शिमला से कालका जा रही मोटर रेल कार कोटी के समीप डेरेल हो गई है।
11. गनीमत यह रही कि इससे किसी को चोट नहीं आई, रेल कार में 14 यात्री सवार थे।
12. आज भी कालका शिमला रेल लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही बंद है।
13. शिमला के ढिंगू मंदिर को जोड़ने वाली सड़क पर भारी लैंड स्लाइड हुआ है।
14. शिमला जिले के कोटगढ़ की ग्राम पंचायत मधावनी के पानेवली गांव में दुखद हादसा पेश आया है।
15. ऊना रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रेक की विद्युत लाइन पर पेड़ गिरा और आग लग गई।
16. चम्बा के सरोथा नाला में भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
17. हॉस्पिटल पहुंचने पर डॉक्टर ने शख्स को मृत घोषित कर दिया।
18. प्रशासन ने मृतक के परिजनों को 10 हजार की फौरी राहत दी गई है।
19. श्रीखंड महादेव यात्रा के दौरान एक श्रद्धालु की मौत हुई है, जबकि दो अन्य लापता हैं।
20. ये सभी ग्लेशियर से फिसल गए थे।
21. कुल्लू के लंका बेकर में एक मकान गिरा है और महिला की मौत हो गई है।
22. मंडी-पंडोह NH पर छह मील के पास लैंड स्लाइड से सड़क बंद हो गई।

23कुल्लू के अखाड़ा बाजार में ब्यास नदी का वाटर लेवल रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है।

24. कुल्लू और मंडी शहर में भी ब्यास खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

25. प्रदेश का औद्योगिक क्षेत्र बद्दी भी जलमग्न हो गया है।

26. कई जगह रात से ही बिजली गुल है और सड़कें बंद पड़ी हैं।

27. मैदानी क्षेत्र जलमन्न हो गए हैं, जबकि पहाड़ों पर लैंड स्लाइड से स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

28. लाहौल-स्पीति के समदो काजा ग्रांफू मार्ग पर फ्लैश फ्लड के बाद ग्रांफू और छोटा दर्रा के बीच दो ट्रेवलर में कालेज के 30 बच्चे फंस गए।

29. इन्हें रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित निकाला गया।

Related post

एक साथ चुनाव भारत के लोकतंत्र के लिए हानिकारक क्यों?

एक साथ चुनाव भारत के लोकतंत्र के लिए हानिकारक…

डॉo सत्यवान सौरभ,   एक साथ चुनावों से देश की संघवाद को चुनौती मिलने की भी आशंका है। एक साथ चुनाव…
अमृतसर वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा परमिंदर सिंह भंडाल से की गई मीटिंग

अमृतसर वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा परमिंदर सिंह भंडाल से…

राहुल सोनी : अमृतसर वीडियो जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा आज डीपीसी परमिंदर सिंह भंडाल से मिलकर मीटिंग की गई जिसमें कैमरामैन को…
“Socialist and Secular” word missing from our preamble, sparks national dialogue on future directions

“Socialist and Secular” word missing from our preamble, sparks…

Controversy Surrounds Missing Words in New Constitution Copies Amidst Speculation In a development that has sparked controversy and raised questions about…

Leave a Reply

Your email address will not be published.