2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटें भाजपा कार्यकर्ता: विजय रूपाणी

2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुटें भाजपा कार्यकर्ता: विजय रूपाणी

आम आदमी पार्टी ने पंजाबियों को झूठ से भ्रमित कर उनके स्वाभिमान को ठेस पहुंचाई: अश्विनी शर्मा
कुमार सोनी
अमृतसर, पंजाब भाजपा के प्रभारी बनने के बाद अपने दो दिवसीय प्रवास के तहत चंडीगढ़ पहुँचे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रुपाणी ने पार्टी कार्यकर्ताओं में नए उत्साह का संचार करने के लिए लगातार विभिन्न पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीमंत्री श्रीनिवासालु, सह-प्रदेश प्रभारी नरेंदर सिंह रैना, गुरप्रीत सिंह कांगड़, बिक्रमजीत सिंह चीमा आदि भी मंच पर उपस्थित थे।
विजय रुपाणी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार की लापरवाही के कारण राज्य की हालत बदतर हो गई है। पंजाब पहले से ही भारी कर्ज में डूबा हुआ है। ऊपर से आम आदमी पार्टी की खास सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान, तथा उनके मंत्रियों सहित केजरीवाल ने भी वीआईपी कल्चर को अपना कर पंजाब पर 15000 करोड़ से अधिक का और कर्ज चढ़ा दिया है। जबकि केजरीवाल और भगवंत मान पंजाब की जनता को चुनावों में वीआईपी कल्चर को खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करते थे। पंजाब की जनता को झूठी गारंटीयां देकर राज्य की सत्ता पर कब्जा करने वाले मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के नेताओं से अब जब प्रदेश की जनता उनके झूठे वादों को पूरा करने के लिए जवाब मांगती है तो ये नेता उनसे मुंह छुपाते फिरते हैं।
विजय रुपाणी ने कहा कि पंजाब के मतदाताओं की उम्मीद अब केवल भाजपा पर टिकी हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे देश और जनता के हित में अपनी जिम्मेदारी समझते हुए आज से ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। उन्होंने पंजाब की जनता से आह्वान किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में 13 में से 13 लोकसभा सीटें जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें और फिर उन्हें देश का प्रधानमंत्री बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। ताकि पंजाब का भी गुजरात की तरह चहुंमुखी विकास हो सके। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग देश के कद्दावर नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों को बहुत पसंद करते हैं। वे समझ चुके हैं कि पंजाब का विकास सिर्फ भाजपा ही कर सकती है, क्योंकि पंजाब एक सीमावर्ती राज्य है, पंजाब के लोग नशे और बिगड़ती कानून-व्यवस्था से परेशान हैं। पंजाब की जनता ने आगामी लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों को जिता कर लोकसभा में भेजने का मन बना लिया है।
अश्विनी शर्मा ने इस मौके पर कहा कि पंजाब के लोगों का आम आदमी पार्टी की सरकार से मोहभंग हो गया है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने जनता का विश्वास खो दिया है। पंजाब के लोग खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हरियाणा, हिमाचल और गुजरात से नकारे जाने के बाद पंजाब की जनता अब आम आदमी पार्टी की सरकार को नमोशी भरी नज़रों से देखने लगी है। पंजाब की जनता समझ चुकी है कि आम आदमी पार्टी ने जानबूझ कर पंजाब की जनता के स्वाभिमान को बहुत ठेस पहुंचाई है। पंजाब की जनता अब बीजेपी की तरफ बड़ी हसरत भरी नज़रों से देख रही है। पंजाब वासी अब बड़ी हसरत भरी निगाहों से भाजपा की दृढ़ नीतियों के करके भाजपा की तरफ देख रहे हैं। जनता समझ चुकी है कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो पंजाब को सही दिशा में ले जा सकती है। अश्वनी शर्मा ने लोगों से अपील की कि पंजाब में आगामी सभी नगर निगम और जिला परिषद चुनावों में भाजपा के चिन्ह पर मुहर लगाकर भाजपा को जमीनी स्तर पर सेवा का मौका दें।

Related post

“Socialist and Secular” word missing from our preamble, sparks national dialogue on future directions

“Socialist and Secular” word missing from our preamble, sparks…

Controversy Surrounds Missing Words in New Constitution Copies Amidst Speculation In a development that has sparked controversy and raised questions about…
और अब छात्रा ने अपने जन्मदिन पर सारी पॉकेट मनी आपदा राहत कोष में दी

और अब छात्रा ने अपने जन्मदिन पर सारी पॉकेट…

मंडी, 18 सितंबर। मंडी के डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल खलियार जवाहर नगर में चौथी कक्षा की छात्रा ने अपने जन्मदिन पर…
Dengue & Chikungunya Preventive Measures

Dengue & Chikungunya Preventive Measures

Due to frequent rainfalls encountered in the region over last few days, the unused containers and junk material lying in open…

Leave a Reply

Your email address will not be published.