शिमला में शिव मंदिर धसने से 9 लोगों ने जान गवाई – मुख्यमंत्री सुखू ने प्रदेश के लोगों से घर में रहने की अपील की
- Crime/MishappeningHIMACHALHindi NewsNATIONPOLITICSSHIMLA
- August 14, 2023
- No Comment
- 483
शिमला में शिव मंदिर धसने से 9 लोगों ने जान गवाई – मुख्यमंत्री सुखू ने प्रदेश के लोगों से घर में रहने की अपील की
हादसे के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विनोद सुखू ने प्रदेश के लोगों से सतर्क रहने और घर में रहने की अपील की है।
शिमला के सहमरहिल में सोमवार को शिव मंदिर के पास भूस्खलन हो गया जिसके परिणामस्वरूप मंदिर पूरी तरह से ढह गया। यह घटना सोमवार के सावन के दिन हुई, जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग मंदिर में पूजा करने के लिए आए थे। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विनोद सुखू ने प्रदेशवासियों से घर में रहने की अपील की।
सूत्रों के मुताबिक, भूस्खलन के समय मंदिर के आस-पास करीब 50 लोग फंस गए थे, जिनमें से 25 से 30 लोग अब तक बचाव अभियान के तहत बाहर निकाले गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन बल (SDRF) के जवान भी बचाव कार्यों में जुटे हुए हैं और प्रयासरत हैं कि बचाए जानों की संख्या बढ़ाई जा सके।
मुख्यमंत्री सुखू ने इस दुखद समय में पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और उन्हें शोक संतप्त परिवारों के साथ सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने उन परिवारों से संवाद करते हुए कहा, “हम सभी आपके साथ हैं और आपकी मदद के लिए तैयार हैं। हम सभी को मिलकर इस मुश्किल समय में साथीभाव और समर्थन प्रदान करना चाहिए।”
नाहन में भी बादलों का फटना, कई गाड़ियां फंसी, बच्चे छत पर फंसे –
इसके अलावा, नाहन विधानसभा क्षेत्र की बर्मा पापड़ी पंचायत के कंडीवाला गांव में भी बादलों के फटने के कारण एक मकान की छत पर कई बच्चे फंस गए हैं। बादलों के फटने के कारण सड़कों में भी कई गाड़ियां फंस गई हैं।