भाजपा द्वारा निगम चुनाव के प्रत्याशियों की सूची जारी
- Aap ke LiyeHindi News
- December 11, 2024
- No Comment
- 140
अमृतसर, 11 दिसंबर ( राहुल सोनी ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमृतसर नगर निगम चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है। भाजपा पंजाब के प्रभारी व् गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, संगठन महामंत्री पंजाब श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू, पूर्व सांसद, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व निकाय चुनाव इंचार्ज श्वेत मलिक, पूर्व पार्लियामेंटरी सचिव व निगम चुनाव इंचार्ज अश्वनी सेखड़ी , सह-इंचार्ज राकेश कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष व सह-इंचार्ज बिक्रमजीत सिंह चीमा, प्रदेश सचिव सूरज भारद्वाज इत्यादि सहित भाजपा पंजाब की प्रादेशिक पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू सहित अमृतसर के पदाधिकारियों के साथ विचार-विमर्श के बाद गुरुनगरी अमृतसर की 85 वार्डों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है।
हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि भाजपा के चुनाव चिन्ह पर नगर निगम का चुनाव लड़ने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं में बहुत उत्साह है । अमृतसर के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों की 85 वार्डों से 500 से अधिक लोगों ने चुनाव लड़ने के लिए अपने आवेदन-पत्र भाजपा जिला कार्यालय में जमा करवाए थे, जिन पर प्रदेश स्तरीय बैठक में विचार-विमर्श के बाद निम्न लोगों का चयन किया गया जो इस प्रकार हैं।