हिमाचल प्रदेश के पास पंजाब में भूकंप के झटके
- Aap ke LiyeHindi NewsKANGRAUNA
- November 8, 2023
- No Comment
- 247
भूकंप से हिमाचल-पंजाब में हड़कंप
हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मंगलवार – बुधवार की मध्य रात्रि भूकंप के झटके महसूस किए गए। हिमाचल प्रदेश के पास और पंजाब के रूपनगर में भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। हालांकि, अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप के झटके 1 बजकर 13 मिनट पर आए थे। भूकंप की गहाई जमीन के 10 किलोमीटर नीचे थी। बताया जा रहा है कि पंजाब से सटे हिमाचल प्रदेश के कुछ जगहों पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
भूकंप से लोगों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर खुले में सोने का फैसला किया।
भूकंप के कारण डर का माहौल है, अभी कुछ दिन पहले अफगानिस्तान और नेपाल में भी भूकंप आया था और इसमे लोगों को जान माल का नुकसान हुआ था.