
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रशासनिक सचिवों की ‘सोमवार की बैठक’ की अध्यक्षता की
- Aap ke LiyeHindi NewsSHIMLAYoutube
- September 4, 2023
- No Comment
- 179
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखू ने प्रशासनिक सचिवों की ‘सोमवार की बैठक’ की अध्यक्षता की.
मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं और कल्याणकारी कार्यक्रमों के कार्यान्वयन की समीक्षा की
मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को तेज करने का निर्देश दिया और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी परियोजनाएं समय पर पूरी हो जाएं। उन्होंने कहा कि समय बचाने और कार्यों के त्वरित निपटान में मदद करने के लिए सभी फाइलों को ई-फाइल प्रणाली के माध्यम से मुख्यमंत्री कार्यालय में भेजा जाना चाहिए। राजस्व विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सार्वजनिक सेवाओं के लिए समयबद्ध तरीके से ऑनलाइन प्रणाली लागू की जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए, राज्य सरकार शासन में सूचना प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने सभी नगर निगम और शहरी स्थानीय निकायों के पूर्ण डिजिटलीकरण को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा, ताकि लोग अधिकांश सेवाओं को ऑनलाइन प्राप्त कर सकें।
मुख्यमंत्री ने खट्टे फलों से साइडर तैयार करने के लिए एक आधुनिक संयंत्र स्थापित करने की संभावना का पता लगाने का भी निर्देश दिया। छात्रों की सुविधा के लिए रिड, शिमला में राज्य पुस्तकालय के खुलने के समय को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में उन्हें मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, राजीव गांधी रोजगार योजना और अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया गया।