
हिमाचल प्रदेश में आज की ताजा खबरें
- Anya KhabrenHIMACHALHindi NewsSHIMLA
- April 23, 2024
- No Comment
- 426
हिमाचल प्रदेश में आज आज की ताजा खबरें
1, हिमाचल को कांग्रेस ने छला, झूठी गारंटियाँ देकर जनता को ठगा: अनुराग ठाकुर: https://himsatta.com/congress-made-false-promise-anurag-thakur/
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा एवं खेल मामलों के मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी द्वारा हिमाचल को छलने व झूठी गारंटियाँ देकर ठगने की बात कहते हुए आगामी लोकसभा चुनावों और विधानसभा उपचुनाव में सभी हिमाचलवासियों को एकजुट होकर भाजपा की डबल इंजन की सरकार हेतु वोट करने का आह्वाह्न किया।
2, कांग्रेस की 10 गारंटीयां झूठ का पुलिंदा : कश्यप : https://himsatta.com/the-ten-assurances-of-congress-are-a-bundle-of-lies/
भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप का नहान विधानसभा क्षेत्र का दूसरा दौर रहा जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल उनके साथ विशेष रूप में उपस्थित रहें।
सुरेश कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तय किए देश में भाजपा 400 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम हिमाचल प्रदेश की जनता से सहयोग मांगते हैं और भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील करते हैं।
3, प्रदेश की जागरूक और समझदार जनता प्रदेश के मुख्यमंत्री को विधानसभा चुनाव में आईना दिखएगी: https://himsatta.com/people-of-state-will-teach-lesson-to-congress/
भाजपा प्रवक्ता महेंद्र धर्माणी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु प्रदेश में अपनी सरकार और पार्टी की राजनीतिक स्तिथि से निराश और हताश होकर जो बयानबाजी कर रहे है वो मुख्यमंत्री के पद की गरिमा और हिमाचल की संस्कृति औऱ परम्परा के खिलाफ है । भुट्टो को कूटो, काला नाग, भेड़ या मेंढक जैसे शब्दों का प्रयोग करने के साथ साथ विधानसभा का उपचुनाव लड़ रहे नेताओ के बारे में जिन अपशब्दों का प्रयोग मुख्यमंत्री कर रहे है उससे लगता है कि वो अपनी खीज या भड़ास मिटाने के लिये ये सब कर रहे है । उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के ये बयान हिमाचल की संस्कृति व परंपरा के साथ साथ मुख्यमंत्री पद की गरिमा के भी खिलाफ है ।
4, एसजेवीएन ने आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट (खेल सम्मेलन) 2023-24 का समापन किया : https://himsatta.com/sjvn-concludes-inter-projects-sports-meet-2023-24/
शिमला में स्थित एसजेवीएन लिमिटेड के कॉर्पोरेट मुख्यालय में कंपनी के आंतर परियोजना स्पोर्ट्स मीट खेल सम्मेलन 2023-24 का सफल समापन हुआ। समापन समारोह में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्रीमती गीता कपूर ने शिरकत की। यह खेल सम्मेलन नवंबर 2023 से अप्रैल 2024 तक आयोजित विभिन्न खेल टूर्नामेंटों का समापन था।
5, पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग नाकाम, पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का सदस्य गिरफ्तार : https://himsatta.com/punjab-police-thwarts-target-killing-plot/
पंजाब पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में एक संभावित टारगेट किलिंग को नाकाम कर दिया है। पाकिस्तान से संचालित आतंकी मॉड्यूल के एक सदस्य लवप्रीत सिंह उर्फ पिछो को गिरफ्तार किया गया है।
जालंधर पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकिस्तान से आतंकी मिशन दिया गया है। जालंधर की काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने लवप्रीत को हिरासत में लिया और उसके पास से एक चीनी पिस्तौल, मैगजीन और 4 कारतूस बरामद किए।पुलिस जांच में पता चला है कि लवप्रीत को जम्मू-कश्मीर में हत्या करने के लिए पैसे मिले थे। मामले की further investigation जारी है।
6, 27 साल का हुआ हिमाचल दर्शन, बीते वक्त की बात हो जाने का बना खतरा : https://himsatta.com/himachal-darshans-legacy-at-risk-government-steps-in-to-preserve-heritage/
पूरे देश में अपनी तरह की अनूठी हिमाचल दर्शन फोटो गैलरी जिसमें एक प्रदेश को हर विधा से एक ही छत के नीचे देखा, समझा व पढ़ा जा सकता है, बुधवार को अपनी स्थापना के 27 साल पूरे कर रही है। 24 अप्रैल 1997 को स्थापित इस फोटो गैलरी का वर्तमान में अभूतपूर्व परिसर बन चुका है जिसमें जहां छायाचित्रों के माध्यम से पूरे प्रदेश को देखा जा सकता है वहीं इसमें अब प्राचीन वस्तुओं का एक रोचक संग्रहालय भी स्थापित हो चुका है। गैलरी परिसर जहां प्राचीन बरसेले भी शोधकर्ताओं के शोध के लिए स्थापित किए गए हैं,
7, बिकाऊ विधायक धनबल से नहीं जीत सकते उपचुनाव : कांग्रेस : https://himsatta.com/corrupt-mlas-cannot-win-bypoll-using-money-power/
तकनीकी शिक्षा मंत्री एवं बड़सर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के प्रभारी राजेश धर्माणी ने कहा है कि बिकाऊ विधायक धनबल से उपचुनाव में जीत दर्ज नहीं कर पाएंगे। जनबल के आगे धनबल नहीं चलेगा। खनन माफिया पर शिकंजा कसने से बिकाऊ विधायक तिलमिला गए थे। उनके तार भी माफिया से जुड़े थे, धीरे-धीरे सारी पोल खुल रही है। इन्होंने भाजपा के साथ डील करने के बाद ही सरकार को गिराने की साजिश रची। बिकाऊ विधायकों के क्षेत्रों में विकास कार्य जोरशोर से चल रहे हैं।
8, पालमपुर मामले में राजनीति भाजपा की संकीर्ण मानसिकता का प्रतीक : भवानी : https://himsatta.com/palampur-incident-bjp-showing-narrow-mentality/
हिमाचल प्रदेश राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया ने कहा है कि पालमपुर में हुई घटना बेहद दुखद है, लेकिन भाजपा का इस0 पर राजनीति करना उनकी संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पीड़ित परिवार को इलाज के खर्च के साथ-साथ हर संभव मदद का आश्वासन दिया है लेकिन भाजपा नेता इस मामले पर राजनीतिक रोटियाँ सेंक रहे हैं। वर्तमान राज्य सरकार इस मामले में पूरी तरह से संवेदनशील है और न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
9, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर कटाक्ष: कांग्रेस सीटों में प्रत्याशी ढूंढने में लगी हुई है: https://himsatta.com/jairam-thakur-congress-struggles-to-find-candidates-for-hamirpur-and-kangra-seats/
हिमाचल में पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर चंबा दौरे पर है और वह यहां भाजपा मंडल चंबा के पार्टी पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक करने वाले है। इस कार्यक्रम में शामिल होने को पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर डल्हौजी पहुंचे ओर पत्रकार वार्ता में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए बोले कि कांग्रेस हमीरपुर व कांगड़ा संसदीय सीटों में प्रत्याशी ढूंढने में लगी हुई है और भाजपा को उम्मीद है कि चुनाव तक कांग्रेस प्रत्याशियों को तलाश लेगी। कांग्रेस हिमाचल के चार संसदीय सीटों में महज दो पर ही अपने प्रत्याशी अब तक घोषित कर पाई है।
10, शिमला में 4 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस : https://himsatta.com/heartbreaking-crime-4-year-old-assaulted-in-shimla/
शिमला: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 4 साल की एक मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बाद से मासूम डरी और सहमी हुई है और पुलिस को कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं है।