
HRTC ने सुंदरनगर से चंडीगढ़ फोरलेन बस सेवा शुरू की
- Aap ke LiyeBILASPURHAMIRPURHindi NewsMANDI
- November 18, 2023
- No Comment
- 80
सुंदरनगर से चंडीगढ़ फोरलेन बस सेवा शुरू
हिमाचल प्रदेश राज्य परिवहन निगम (HRTC) ने सुंदरनगर से चंडीगढ़ के लिए एक नई बस सेवा शुरू की है। यह सेवा सुंदरनगर से दिल्ली तक फोरलेन मार्ग से होकर जाती है। इस सेवा में लगने वाला किराया भी फोरलेन मार्ग के हिसाब से लिया जाता है। यह बस हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिला के जोगिंद्रनगर उपमंडल से राजधानी दिल्ली चलता है। जोगिंद्रनगर से शाम 05:30 बजे, मण्डी से रात 07:45 बजे और सुंदरनगर से रात 08:30 बजे चलती है तथा चंडीगढ़ रात करीब 12 बजे और दिल्ली सुबह 4 से 5 बजे के करीब पहुंच जाती हैं।
वापसी में यह बस दिल्ली से रात 09:27 बजे या चंडीगढ़ से 2 बजे चलती है और सुंदरनगर सुबह साढ़े 5 बजे, मण्डी 6 बजे और जोगिंद्रनगर सुबह 8 बजे पहुंचती है।
इस बस सेवा के शुरू होने से सुंदरनगर से चंडीगढ़ की यात्रा का समय 3 से साढ़े 3 घंटे तक कम हो गया है। यह बस बरमाणा, घाघस, बिलासपुर और स्वारघाट जैसे स्टेशनों को बायपास कर देती है।