पिंटू उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बने
By Himsatta News
21 January, 2022
बधाईया देने वालों का लगा तांता।
अमृतसर , ( राहुल सोनी ) भारतीय जनता पार्टी ने उत्तरी विधानसभा क्षेत्र से सुखमिंदर सिंह पिंटू को प्रत्याशी बनाया है । श्री पिंटू भाजपा के सशक्त व मजबूत प्रत्याशी हैं । वह तीन बार नगर निगम मे पार्षद रहे है। श्री पिंटू नगर निगम के चुनाव में सबसे अधिक मतों से पार्षद चुने गए थे। सुखविंदर पिंटू ने भाजपा हाईकमान का हार्दिक धन्यवाद करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा किया है वह उस पर खरे उतरने का प्रयास करेंगे तथा भारी मतों से सीट को जीतकर भाजपा की झोली में डालेंगे। उन्होंने कहा उनका एजेंडा विकास है । वह पहले भी क्षेत्र का व्यापक विकास करवा कर तीन बार पार्षद बने हैं। क्षेत्रवासियों ने उनके द्वारा करवाए गए भरपूर विकास कार्यों को देखकर ही उन्हें तीन बार पार्षद बनाया है इस बार भी क्षेत्रवासी उन्हें भारी मतों से जीत दिलाएंगे श्री पिंटू को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर उन्हे बधाइयां देने वालों का तांता लगा रहा।