राजेश गिल दूसरी बार सर्वसमिति से चुन लिए गए दी प्रेस क्लब आफ अमृतसर के अध्यक्ष
- Aap ke LiyeHindi News
- September 4, 2023
- No Comment
- 151
राजेश गिल दूसरी बार सर्वसमिति से चुन लिए गए दी प्रेस क्लब आफ अमृतसर के अध्यक्ष
हाउस ने सर्वसमिति से गिल की अगुआई में प्रगट किया भरोसा
क्लब की कार्यकारिणी गठित करने के लिए जनरल हाउस ने सौंपे गिल को अधिकार
अमृतसर,4 सितंबर ( राहुल सोनी )
दी प्रेस क्लब आफ अमृतसर— पीसीए के जनरल हाउस ने सोमवार सर्व समिति से प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश गिल की अगुआई में दूसरी बार भरोसा प्रगट करते हुए उनको सर्वसमिति से क्लब का अध्यक्ष चुन लिया है। साथ ही जनरल हाउस ने सर्वसमिति से गिल को क्लब की कार्यकारिणी कमेटी गठित करने के अधिकार भी सौंप दिए है। राजेश गिल अब दस दिनों के भीतर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी कमेटी का गठन करेंगे।
दी प्रेस क्लब में सोमवार प्रेस क्लब के चुनाव करवाने के एजेंडा के उपर राय लेने के लिए जनरल हाउस की बैठक बुलाई गई। इस दौरान 120 से अधिक शामिल हुए प्रेस क्लब के सदस्यों ने अलग अलग मुद्दों के साथ साथ प्रेस क्लब के चुनावों को लेकर अपने अपने विचार पेश किए। बैठक के दौरान जब चुनावों को लेकर एजेंडा पेश किया गया तो बढ़ी संख्या में सदस्यों ने मतदान करवाने की जगह सर्व समिति से चुनाव करवाने का पक्ष रखा। इस मुद्दे पर लम्बी बहस चली। प्रेस क्लब की वर्किंग के उपर भी अलग अलग विचार पेश किए। सर्व समिति से दी प्रेस क्लब आफ अमृतसर के अध्यक्ष राजेश गिल को हाउस ने दोबारा अध्यक्ष चुन लिया और उनको कार्यकारिणी गठित करने के अधिकार सौंपे। राजेश गिल के दोबारा अध्यक्ष चुने जाने पर उनको हार डाल कर सम्मानित किया गया। हाउस की ओर से उनका दूसरी बार अध्यक्ष चुने जाने पर स्वागत किया।
अपने संबोधन में प्रेस क्लब आफ अमृतसर के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजेश गिल ने कहा कि मीडिया कर्मचारियों का मान सम्मान किसी भी कीमत पर कम नहीं होने दिया जाएगा। पत्रकारों की एकता को और अधिक मजबूत बनाने के लिए अलग अलग कार्यक्रम और नीतियो लागू की जाएंगी। मीडिया कर्मियों के सर्वपक्षीय विकास के लिए क्लब में अलग अलग सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। इस बार क्लब की ओर से मजीठा, अजनाला, जंडियाला, छेहरटा आदि क्षेत्रों में कमेटियां गठित की जाएंगी। जो प्रैस क्लब आफ अमृतसर की प्रतिनिधि कमेटियां होगी। इसी तरह जल्दी ही अलग अलग कमेटियां प्रेस क्लब की भी गठित की जाएंगी। जिस के चलते अधिक से अधिक मीडिया कर्मियों और प्रेस क्लब के सदस्यों को अलग अलग स्थानों पर प्रतिनिधित्व सौंपा जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब आफ अमृतसर के वर्किंग घेरे का विस्तार किया जाएगा। जल्दी ही अमृतसर के पत्रकारों के लिए एक कालोनी स्थापित करवा कर दी जाएगी। जिस पर नगर सुधार ट्रस्ट के साथ आफिशियल कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। जल्दी ही नगर सुधार ट्रस्ट प्रेस क्लब को कालोनी के लिए जगह का चयन करवाएगा और पंजाब सरकार के पास इस फाईल को पुट अप किया जाएगा। पत्रकारों को एक जुट करने के लिए नई योजनाएं लागू की जाएंगी। इस अवसर पर प्रेस क्लब आफ अमृतसर के समूह सदस्य बढ़ी संख्या में मौजूद थे।