पंजाब की बदतर कानून-व्यस्व्था के लिए भगवंत मान सरकार जिम्मेवार : सुनील जाखड़

पंजाब की बदतर कानून-व्यस्व्था के लिए भगवंत मान सरकार जिम्मेवार : सुनील जाखड़

पंजाब की बदतर कानून-व्यस्व्था के लिए भगवंत मान सरकार जिम्मेवार : सुनील जाखड़
जंडियाला में एएसआई सरूप सिंह हत्या पर सुनील जाखड़ ने जताया दुःख।
जिस राज्य में पुलिस सुरक्षित नहीं, उस राज्य की जनता का क्या हाल होगा?
भाजपा पहली बार पंजाब की पाँचों नगर निगमों में उतारेगी अपने प्रत्याशी : सुनील जाखड़
अमृतसर, 18 नवंबर ( राहुल सोनी )  भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में चुनाव संबंधी जोश भरते हुए हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस बार पहली बार पंजाब की पाँचों नगर निगमों के चुनाव अपने दम पर लड़ेगी और सभी निगमों में आने वाली सभी वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारेगी| सुनील जाखड़ आज अमृतसर में भाजपा जिला कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे| भाजपा कार्यालय पहुँचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ का भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों सहित पुष्पगुच्छ, दोशाला व तलवार भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व राज्यसभा सदस्य व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक, भाजपा अमृतसर प्रभारी व भाजपा प्रदेश महासचिव राकेश राठौर, भाजपा प्रदेश महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू भापूर्व आईएएस, भाजपा सचिव सूरज भारद्वाज, राजिंदर मोहन सिंह छीना, केवल गिल, राकेश गिल, राजेश हनी, बख्शी राम अरोड़ा, रीना जेटली, अमरपाल सिंह बोनी अजनाला, गुरप्रताप सिंह टिक्का, अजयबीर पाल सिंह रंधावा, जसपाल सिंह शंटू, जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल संजीव कुमार, सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ, राम चावला, कुमार अमित, हरजिंदर सिंह ठेकेदार, जसविंदर सिंह ढिल्लों आदि भी उपस्थित थे।
सुनील जाखड़ ने इस अवसर पर अपने संबोधन में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान तथा उनकी सरकार ने पंजाब कानून-व्यवस्था की हालत बद से बदतर कर दी है। आज जंडियाला गुरु थाने में तैनात ASI सरूप सिंह की कुछ अज्ञात अपराधियों द्वारा की गई हत्या का हवाला देते हुए सुनील जाखड़ ने उनकी हत्या पर शोक जताते हुए कहा कि आज कानून-व्यवस्था की स्थिति शहरों से ज्यादा गावों में बदतर हो चुकी है। अपराधी, लुटेरे व छीना-झपटी करने वालों के डर से गाँवों की महिलाएं घरों से बाहर निकलने से भी डरती हैं। जिस राज्य में पुलिस सुरक्षित नहीं, उस राज्य की जनता का हाल क्या हो सकता है, यह सोच कर भी डर लगता है। भगवंत मान राज्य में कानून-व्यवस्था ठीक होने का ढींढोरा पीटते हैं, जबकि राज्य की जनता अब इनके झूठ की सच्चाई को अच्छी तरह जान चुकी है।
सुनील जाखड़ ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब की आर्थिकता को गर्क कर दिया है। भगवंत मान ने कुछ दिन पहले 50,000 करोड़ का नया कर्ज लिया है। यह लोग झूठ के शेयर सत्ता में आए और अब अपने झूठ को सच साबित करने के लिए रोज़ाना पंजाब की जनता के टैक्स के करोड़ो रुपए को अपने झूठे विज्ञापनों पर खर्च कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता और कार्यकर्ताओं का जोश देख कर यह स्पष्ट कहा जा सकता है कि पंजाब की जनता बदलाव के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी शुरुआत नगर निगम चुनाव से होगी तथा 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत लगभग तय है। पंजाब की जनता राज्य की 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बना कर एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व में केंद्र में भारतीत जनता पार्टी की सरकार बनाने में अपना अहम योगदान देगी।
राकेश राठौर ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि पंजाब की जनता ने बदलाव के नाम पर आम आदमी पार्टी पर भरोसा करके पूर्ण बहुमत दिया था। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार ने उनके भरोसे को तोड़ दिया। जनता ने ऐसे बदलाव की उम्मीद नहीं की थी। आज लोगों को अपने घरों से निकलना भी दुश्वार हो चुका है।  जैसे केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के हाथों में आज देश की जनता देश को व खुद को सुरक्षित महसूस करती है, उसी तरह अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से धोखा खाई जनता अब भारतीय जनता पार्टी को विकल्प के रूप में देख व चुन चुकी है। जनता अब जान चुकी है कि प्रगतिशील एवं शांत पंजाब तथा उनके सुदृढ़ भविष्य के लिए भारतीय जनता पार्टी के हाथ में पंजाब की सत्ता होना आवश्यक है और इसकी नींव नगर निगम चुनाव के रोप में पंजाब में रखी जाएगी, जिसके लिए जनता ने पूरी तैयारी कर ली है।
श्वेत मलिक ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी नगर निगम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है और पहली बार अपने दम पर पंजाब की सभी नगर निगमों में पूरी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष को आश्वासन देते हुए कहा कि गुरुनगरी की जनता इस बार अमृतसर में भाजपा का मेयर बनाएगी और उसके बाद 2024 में पंजाब की जनता लोकसभा की 13 की 13 सीटें भाजपा प्रत्याशियों को जितवा कर केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी की सरकार बनाने में पंजाब का योगदान देगी।
हरविंदर सिंह संधू ने आए हुए सभी मेहमानों तथा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को आश्वासन दिया कि वह तथा उनकी टीम प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में दी गई सभी जिम्मेवारियों को पूरी निष्ठा से निभाते हुए गुरुनगरी में भाजपा का मेयर बनाएंगे। अमृतसर में सरेआम पुलिस अधिकारी की हत्या व पिछले दिनों अपने घर के बाहर सैर कर रहे पुलिस अधिकारी पर गोलियों चलाने की घटना का हवाला देते हुए हरविंदर सिंह संधू ने कहा कि अमृतसर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। इसका ताज़ा उदहारण आज सरेआम की गई ASI की हत्या है। इससे स्पष्ट है कि अपराधियों को पुलिस या सरकार का कोई भय नहीं है। उन्होंने कहा कि गुरुनगरी की जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है और भाजपा के हाथों में अपना भविष्य सुरक्षित देख रही है, जिसकी शुरुआत इन निगम चुनाव में भाजपा को विजयी बनाकर करेगी।
इस अवसर पर बलदेव राज बग्गा, अनुज सिक्का, संजय शर्मा, सरबजीत सिंह शंटी, परमजीत सिंह बतरा, मोहित महाजन, संजीव खोसला, पवन कुमार शर्मा, नरिंदर गोल्डी, सविता महाजन, मनोहर सिंह, सतपाल डोगरा, मनीष शूर, राजीव भगत, बलविंदर कुमार बब्बा, राकेश मदान, राज कुमार जॉली, गौरव गिल, शिव कुमार, श्रुति विज, अरविंदर वडैच, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, सभी मंडलों के अध्यक्ष व भारी संख्या में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related post

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann to Unfurl National Flag in Mohali Amid Security Concerns

Punjab Chief Minister Bhagwant Mann to Unfurl National Flag…

Chandigarh, January 23, 2025 – In a significant change of plans, Punjab Chief Minister Bhagwant Mann will now preside over the…
Haryana Government Launches One-Time Settlement Scheme to Support Small Traders

Haryana Government Launches One-Time Settlement Scheme to Support Small…

Chandigarh, January 23, 2025 – In a significant move aimed at empowering small traders and enhancing the business environment in Haryana,…
AAP Faces Tough Competition as Congress Aims to Regain Ground in Delhi Elections

AAP Faces Tough Competition as Congress Aims to Regain…

As the Delhi Assembly elections draw near, the political landscape is heating up, with the Aam Aadmi Party (AAP) bracing for…

Leave a Reply

Your email address will not be published.