
शिरोमणि कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि
- Anya KhabrenHindi News
- December 28, 2024
- No Comment
- 100
अमृतसर,( कुमार सोनी )
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कार्यालय स्थित भाई तेजा सिंह समुद्री हाल में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय डॉक्टर मनमोहन सिंह जी के निधन पर एक शोक सभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बाद में शिरोमणि कमेटी के कार्यालय व इस से सम्बन्धित सभी अदारे एक दिन के लिए बंद रखे गए। शोक सभा में शिरोमणि कमेटी के समूह कर्मियों ने मूलमंत्र व गुरु मंत्र के जाप करके अरदास की। कमेटी के सचिव प्रताप सिंह ने डॉ मनमोहन सिंह की देश प्रति की सेवाओं को याद किया। उन्होंने कहा डॉ मनमोहन सिंह ने पहले देश के सिख प्रधानमंत्री बन कर पंजाबियों विशेष कर दस्तार का पूरी दुनिया में मान सम्मान बढ़ाया। शिरोमणि कमेटी के अध्यक्ष एडवोकट हरजिंदर सिंह धामी ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हुए कहा सरकार डा मनमोहन सिंह की उचित यादगार बनाए। उन्होंने कहा केंद्र सरकार को याद रखना चाहिए कि डा मनमोहन सिंह की बदौलत ही आज देश सिथर है।