
बाबा साहिब की प्रतिमा की बेअदबी मामले को लेकर गठित शिष्टमंडल ने घटनास्थल का लिया जायजा।
- Aap ke LiyeHindi News
- February 3, 2025
- No Comment
- 233
इसके पीछे देश विरोधी व पंजाब विरोधी शक्तियों का हाथ होने की सम्भावना।
अमृतसर, ( कुमार सोनी ) उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद ब्रिज लाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब के भगवंत मान इस घटना को दबाने का भरकस प्रयास कर रहे हैं। भगवंत मान जानते हैं कि इस जाँच की तपिश उन तक जरुर पहुंचेगी, क्यूंकि जिस आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसके पीछे किन लोगों का हाथ है और उसे किसने ऐसा करने का निर्देश दिया है, इस सब के बारे में मुख्यमंत्री भगवंत मान अच्छी जानते हैं। इस मामले की बारीकी से जांच किए जाने पर पंजाब विरोधी व भारत विरोधी शक्तियों के साथ साथ आम आदमी पार्टी के शामिल होने के स्पष्ट प्रमाण भी जनता के समक्ष उजागर होंगें। अगर भगवंत मान इतने ही सच्चे हैं तो इसकी निष्पक्ष जांच के लिए केंद्र की जांच एजेंसी से करवाने के लिए मोदी सरकार को पत्र क्यूँ नहीं लिखते।
भाजपाअनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने भारत के सविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़ने व वहां बनी सविधान की कृति को जलाने की घटना की जांच के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी 26 जनवरी के गणतंत्रता दिवस पर राजपथ पर दो-दो सविधान की झांकियां निकलवा कर जनता को बता रहे हैं कि बाबा साहिब द्वारा लिखित सविधान हमारा देश का प्रथम ग्रन्थ है, जबकि सविधान के रक्षक होने का ढींढोरा पीटने वाली आम आदमी पार्टी उसी सविधान की धज्जियां उड़ाती है। उन्होंने भगवंत मान से सवाल किया कि 26 जनवरी को हुई घटना के बाद आज तक वह घटनास्थल पर क्यूँ नहीं पहुँचे और ना ही उनके द्वारा कोई ब्यान जारी किया गया? इससे स्पष्ट है कि आम आदमी पार्टी बाबा साहिब के नाम को सिर्फ अपनी राजनीति के लिए इस्तेमाल करती है। उन्हें देश के सविधान या बाबा साहिब से कुछ लेना देना नहीं है। आम आदमी पार्टी पंजाब को 1984 वाले भयावह काले दौर में धकेलने पर तुली हुई है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी उन्हें उनके इस मकसद में कामयाब नहीं होने देगी।
भारत के सविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहिब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा को तोड़ने व वहां बनी सविधान की कृति को जलाने की कोशिश करके की गई बेअदबी की हुई घटना की जांच हेतु प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा गठित 6 सदस्यों के शिष्टमंडल ने भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुँच कर जायजा लिया तथा विस्तृत जानकारी हासिल की। इस शिष्टमंडल में की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद ब्रिज लाल ने की और उनके साथ अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण, अंबाला से श्रीमती बंतो देवी कटारिया आदि शामिल थे।
राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गुरुनगरी अमृतसर के टाउन हॉल में स्थित बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमा के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना को केंद्र सरकार ने बड़ी गंभीरता से लिया है और इस घटना की विस्तृत जांच के लिए 6 मेंबरी शिष्टमंडल का गठन करके इसकी जांच हेतु भेजा गया है, जो कि इकट्ठी की गई जानकारी की विस्तृत रिपोर्ट बना कर भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा को देगा। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस या भगवंत मान सरकार की जांच पर किसी को भी भरोसा नहीं है, इसलिए केंद्र सरकार ने इसे गंभीरता से लेते हुए इस डेलिगेशन का गठन किया है। केंद्र सरकार के शिष्टमंडल में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सांसद ब्रिज लाल, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश, राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान, उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण, अंबाला से श्रीमती बंतो देवी कटारिया शामिल थे। उत्तर प्रदेश के मंत्री असीम अरुण ने कहा कि शिष्टमंडल के सदस्यों द्वारा घटनास्थल का दौरा करके तथा पुलिस व निगम प्रशासन के अधिकारियों के साथ बातचीत करके जानकारी हासिल की गई है। उन्होंने कहा कि अगर इस घटना में पंजाब सरकार द्वारा इन्साफ नहीं मिला तो माननीय अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जायेगा। उन्होंने कहा कि घटनास्थल से महज 100 गज दूर पुलिस स्टेशन है और 26 जनवरी के दिन देश सहित स्राभी राज्य व शहरों के चौक-चौरस्ते हाई अलर्ट पर रहते हैं। उस दिन पुलिस क्या कर रही थी? जबकि आरोपी को भी पुलिस ने नहीं बल्कि आम जनता ने पकड़ा और उसे पुलिस के हवाले किया। एक हफ्ते से जयादा बीतने के बाद भी पुलिस और पंजाब सरकार की कार्यवाही स्पष्ट बताती है कि वह इस मामले को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इस शिष्टमंडल द्वारा घटनास्थल पर जांच के दौरान मौन रख घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। उन्होंने कहा कि समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा मोदी सरकार से इस घटना की निष्पक्ष जांच सीबीआई से करवाने की भी जांच हेतु शिष्टमंडल को मांगपत्र भी दिए गए हैं।
इस अवसर पर राकेश गिल, केवल गिल, राजिंदर मोहन सिंह छीना, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, संतोख सिंह गुमटाला, जिला महसचिव सलिल कपूर व मुनीश शर्मा, ओम प्रकाश अनार्य, गौरव गिल, शक्ति कल्याण, मनजिंदर सिंह पाली, शशि गिल, परमजीत सिंह बतरा, मीनू सहगल, सतपाल डोगरा, दविंदर सिंह पहलवान, नरिंदर गोल्डी, लविंदर बंटी, पार्षद कृति अरोड़ा, पार्षद पति अजय अरोड़ा, अतुल मेसी, गोप चंद, सिकंदर चौहान, सुधीर अरोड़ा, सुखदेव सिंह हनेरियां, मोनू महाजन, रमन राठौर, गौरव भाटिया, विशाल शूर, शैरु, बॉबी, विमल कुमार, सीमा शर्मा चौहान आदि सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।