लपियाणा क्षेत्र में 36 करोड़ से बनेगी पानी की नई स्कीम – केवल सिंह पठानिया

धर्मशाला, 22 जनवरी ।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर के लपियाणा क्षेत्र में 36 करोड़ रुपये की पानी की नई स्कीम पर काम किया जाएगा। इससे पूरे चंगर क्षेत्र में पेयजल की किल्लत का स्थाई समाधान होगा। उन्होंने अधिकारियों को योजना से जुड़ी सभी औपचारिकताएँ पूरी कर जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए।

विधायक केवल सिंह पठानिया आज (रविवार) लपियाना में लोगों के अभिवादन कार्यक्रम में पहुंचे थे ।

इससे पूर्व उन्होंने परगोड़ स्थित ऐतिहासिक सिद्ध गोरिया मंदिर में माथा टेका और विधिवत पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर स्थानीय लोगों और चंगर कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने उनका व साथ उपस्थित उनकी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया का शाल व टोपी पहनाकर स्वागत किया।

विधायक ने अपने संबोधन में विधानसभा चुनावों में पूरा साथ देने व उनको विजयी बनाने के लिए लोगों काधन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि उन्हें विधायक नहीं पहले की तरह अपना बेटा समझें। उन्होंने सभी के कार्य बिना किसी भेदभाव के करने की बात कही।

उन्होंने लोगों को यह विश्वास दिलाया कि हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार आम लोगों की सरकार है और गरीबों के उत्थान के लिए इस सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जाएंगे जिसका वर्तमान में उदाहरण मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के फैसलों से मिलता है। जिन्होंने अपने अभी के छोटे से कार्यकाल के दौरान ही अनाथ बच्चों तथा वृद्ध आश्रमों में रहने वाले वृद्ध जनों के जीवन को सुगम बनाने के लिए महत्वपूर्ण फैसले लिए हैं। साथ ही उन्होंने सरकारी कर्मियों के लिए ओपीएस कि पुनः बहाली जैसा महत्वपूर्ण फैसला लिया है जिससे लाखों की संख्या में आम लोगों को फायदा पहुंचेगा।

 

उन्होंने लपियाना क्षेत्र में विकास के विभिन्न कार्यों के लिए 48 लाख रुपए की राशि देने की घोषणा की। जिसमें 22 लाख जल भंडारण के लिए खर्च होंगे,16 लाख ठेहड़ पंचायत में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर खर्च होंगे और 10 लाख से गुब्बर में एक खेल का मैदान युवाओं के लिए बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल सरकार आम लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था तय बनाएगी। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए हुए मुख्यमंत्री ने कड़े फैसले लिए हैं।उन्होंने लोगों से कहा कि यदि उनके काम के लिए उनसे कोई रिश्वत की मांग करता है तो उसकी तुरंत जानकारी दें, ऐसे मामलों में तुरंत कार्यवाही होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की उस बात को दोहराया जिसमें उन्होंने कहा है कि हम सरकार चलाने नहीं व्यवस्था परिवर्तन करने आए हैं।

उन्होंने इस चंगर क्षेत्र की मुख्य समस्याओं जिसमें बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य तथा कृषि से संबंधित का निवारण करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई और कहा कि यह सभी कार्य प्रमुखता से किए जाएंगे । इसे लेकर उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।उन्होंने अधिकारियों को सड़क और पुलों के रुके हुए निर्माण कार्यों को अति शीघ्र करने के लिए निर्देश दिए।

 

Related post

C-814 अपहरण का मास्टरमाइंड और जैश का ऑपरेशनल प्रमुख अब्दुल रऊफ अज़हर ढेर

C-814 अपहरण का मास्टरमाइंड और जैश का ऑपरेशनल प्रमुख…

ऑपरेशन सिंदूर: जैश-ए-मोहम्मद के खतरनाक आतंकी रऊफ अज़हर का अंत, भारत ने चुकाया पहलगाम हमले का बदला   भारतीय वायुसेना की…
हिमाचल में सफर अब होगा महंगा: सरकार ने बस किराए में की औसतन 15% की बढ़ोतरी

हिमाचल में सफर अब होगा महंगा: सरकार ने बस…

हिमाचल प्रदेश की जनता को एक बार फिर जेब पर बोझ झेलने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि प्रदेश सरकार ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *