चार राज्यों को मिली वंदे भारत ट्रेनों की सौगात

0
44

अमृतसर, कुमार सोनी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन वंदे भारत ट्रेनों केएसआर बेंगलुरु-बेलगावि वंदे भारत एक्सप्रेस, श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस, नागपुर(अजनी) – पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को कल 10 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
कर्नाटक, महाराष्ट्र, पंजाब व जम्मू-कश्मीर में पर्यटन व आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी। कर्नाटक में वंदे भारत ट्रेनों की संख्या अब 11 (22 सेवाएं) हो जाएगी। जम्मू व कश्मीर में कुल वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़कर 5 (10 सेवाएं) हो जाएगी। पंजाब में अब कुल 5 वंदे भारत (10 सेवाएं) उपलब्ध होंगी। देशभर में फिलहाल 144 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं। इन तीनों ट्रेनों के जुड़ने से देशभर में वंदे भारत ट्रेन सेवाओं की संख्या 150 हो जाएगी। अब तक 6.3 करोड़ से अधिक लोग वंदे भारत ट्रेनों से यात्रा कर चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here