जीएसटी आज़ादी के बाद का सबसे बड़ा सुधार: डॉ. राजीव बिंदल

0
28

शिमला। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष **डॉ. राजीव बिंदल** ने कहा कि जीएसटी सुधार आज़ादी से लेकर अब तक का सबसे बड़ा आर्थिक सुधार है, जिसने देश की आर्थिकी को नई दिशा दी है और जनता को सीधा लाभ पहुँचाया है। वे शिमला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित **जीएसटी धन्यवाद सम्मेलन** में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर पार्टी प्रत्याशी **संजय सूद**, प्रदेश महामंत्री **पायल**, प्रदेश सचिव **संजय ठाकुर**, **कमल सूद**, **कर्ण नंदा**, **केशव चौहान**, **राजीव पंडित**, **संजय पिंकू**, **गगन लखनपाल**, **संजय देष्टा**, **गुरमीत सिंह**, **रमा ठाकुर** और **सुदीप महाजन** भी उपस्थित रहे।

डॉ. बिंदल ने कहा कि शिमला न केवल हिमाचल प्रदेश की राजधानी है बल्कि प्रदेश का **सबसे बड़ा बिजनेस हब** भी है। पहले टैक्स में थोड़ी-सी बढ़ोतरी भी पूरे हिमाचल में हलचल मचा देती थी, लेकिन आज जीएसटी सुधारों ने कारोबार और आम जनता दोनों को राहत दी है।

उन्होंने बताया कि पहले 12% टैक्स स्लैब में 400 से अधिक वस्तुएं आती थीं, लेकिन अब इनमें से **90% वस्तुएं 5% स्लैब** में और **10% वस्तुएं शून्य टैक्स स्लैब** में आ गई हैं। इसके चलते आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। छोटी गाड़ियों पर भी अब बड़ी रियायत उपलब्ध है।

डॉ. बिंदल ने कहा कि जीएसटी सुधारों से जनता की जेब में हर वर्ष लगभग **2 लाख 5 हजार करोड़ रुपये** का सीधा लाभ पहुँचेगा। इससे न केवल देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी बल्कि पूरा व्यापार जगत नई दिशा में अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि भारत में **”मोदी मैजिक”** हर संकट के समय काम करता है और देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाता है।

उन्होंने याद दिलाया कि कोविड संकट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकास के लिए **10 लाख करोड़ रुपये का पैकेज** दिया था, जिससे भारत दुनिया की **सबसे तेज़ी से रिकवर करने वाली अर्थव्यवस्था** बना।

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस पर भी तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इनकम टैक्स में केवल **7 लाख रुपये की रिबेट** की मांग की थी, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता को **12.50 लाख रुपये की रिबेट** दी। कांग्रेस केवल “फोके लड्डू” बाँटने का काम करती है और युवाओं, महिलाओं, किसानों व व्यापारियों को हमेशा धोखा देती रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार में **बैरियर और भ्रष्टाचार** साथ-साथ चलते थे और हर बैरियर पर ट्रकों से अवैध वसूली की जाती थी। आज मोदी सरकार ने उस भ्रष्टाचार को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। वहीं, प्रदेश में कांग्रेस के शासन में **एक लाख नौकरियां गायब हो गईं**, जबकि सत्ता में केवल विशेष हितधारक ही लाभान्वित हो रहे हैं।



This is a web generated news report

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here