
दिल्ली की तरह पंजाब को भी ‘आपदा’ से मिलेगा छुटकारा: चुग
- Anya KhabrenHindi News
- February 22, 2025
- No Comment
- 20
दिल्ली की जनता से किए सभी वादे पूरा करेगी भाजपा की डबल इंजन की सरकार : सिरसा
अमृतसर ,22 फरवरी ( कुमार सोनी ) दिल्ली के नव-नियुक्त कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने गुरु नगरी अमृतसर पहुंचकर श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने लाहौरी गेट स्थित भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग के कार्यालय का दौरा किया, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस अवसर पर तरुण चुग ने कहा कि जिस तरह दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की नाकामी को नकार दिया है, उसी तरह पंजाब भी जल्द ही भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल की ‘आपदा’ से मुक्त होगा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को हर मोर्चे पर विफल कर दिया है, लेकिन अब जनता सच्चाई को पहचान चुकी है।
चुग ने दिल्ली में सिरसा के रूप में एक सिख मंत्री बनाए जाने के लिए पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाबी और सिख समुदाय के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सिख समाज की सेवा और सम्मान भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिकता रही है, और इसी संकल्प के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है।
इस दौरान मनजिंदर सिंह सिरसा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए कड़ी मेहनत का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार दिल्ली के लोगों से किए गए सभी वादों को पूरा करेगी और इसी तरह पंजाब में भी विकास और सुशासन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस अवसर पर पंजाब महासचिव परमिंदर सिंह बरार, मोगा से पूर्व विधायक डॉ हरजोत कमल जी, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, पंजाब प्रदेश कार्यकारणी सदस्य मानव तनेजा,जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू जी, नगर निगम के पार्षद विकास गिल, अमनदीप एरी, कीर्ति अरोड़ा,उपाध्यक्ष चंद्र शेखर शर्मा,स. सरबजीत सिंह शैंटी,संजीव अरोड़ा बिट्टू मिर्च वाले,हेमंत मेहरा पिंकी,राजेश मेहता,ऑल इंडिया हिंदू संघर्ष कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन मेहरा,स्वच्छ भारत अभियान सह संयोजक पंजाब तरुण अरोड़ा,लविंदर बंटी,दविंदर हीरा, तरविंदर बिल्ला, किशन गोपाल बिल्ला,सुनील सहगल, हैप्पी नय्यर,इंद्रपाल आर्य, मंडल अध्यक्ष रोमी चोपड़ा , टहल सिंह,गौरव महाजन, शंकर लाल, शिव कुमार शर्मा, सुरिंदर मेहरा, चुन्नी लाल,कार्तिक महाजन,सीमा कुमारी, सीमा शर्मा, मंजीत चंडोक, जसबीर कौर रानी, वरयाम सिंह बिट्टू, राकेश मन्ना, अंकुश त्रिखा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।