मंडी में प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित *जन संकल्प सम्मेलन* में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को शिमला लौटते ही मॉल रोड पहुंचे। यहां उन्होंने इंडियन कॉफी हाउस में हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक संजय अवस्थी और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं संग कॉफी का आनंद लिया।
कॉफी हाउस में मुख्यमंत्री ने अपने पुराने दिनों की यादें ताज़ा कीं और संस्थान से जुड़े सदस्यों के साथ सौहार्दपूर्ण संवाद किया। उन्होंने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को दी जा रही उत्कृष्ट सेवाओं की सराहना की। इस दौरान उन्होंने अपना बिल स्वयं अदा कर एक सादगीपूर्ण संदेश भी दिया।
इसके बाद मुख्यमंत्री पैदल ही अपने आधिकारिक आवास *ओक ओवर* की ओर रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अनौपचारिक बातचीत की। पर्यटकों ने शिमला यात्रा के अनुभव साझा किए और इस यादगार पल को संजोने के लिए मुख्यमंत्री संग सेल्फी भी लीं।
मुख्यमंत्री की यह सहज और अपनापन भरी मौजूदगी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही।






