सुजानपुर में कांग्रेस को करारा झटका, पूर्व प्रधान सुखदेव सिंह समेत 50 से अधिक कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

0
20

हमीरपुर : सुजानपुर की राजनीति में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। ग्राम पंचायत नारसी के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष रह चुके सुखदेव सिंह ने अपनी धर्मपत्नी, पूर्व बीडीसी सदस्य मीरा देवी और 50 से अधिक समर्थकों सहित कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम रविवार को ककड़ियार (नारसी पंचायत) में आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने की। इस मौके पर बमसन-टोनी देवी मंडल अध्यक्ष प्रो. बिक्रम राणा भी मौजूद रहे।

सुखदेव सिंह और उनके समर्थकों का भाजपा में शामिल होना सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लिए एक बड़ी राजनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए राजेंद्र राणा ने कांग्रेस सरकार पर तीखे हमले किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों, कुशासन और वादा खिलाफी से जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है। सत्ता में आने से पहले कांग्रेस ने बड़े-बड़े सपने दिखाए थे, लेकिन अब जनता को महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का बोझ ही झेलना पड़ रहा है।

राणा ने दावा किया कि जनता का भरोसा लगातार भाजपा की ओर बढ़ रहा है और कांग्रेस से मोहभंग होने के चलते बड़ी संख्या में लोग भाजपा का दामन थाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है, जो प्रदेश की जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही है और सुजानपुर में यह राजनीतिक बदलाव उसी का प्रमाण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here