मंडी की शैलजा के सिर सजा मिसेज इंडिया यूनिवर्स का ताज, तो हॉकी खिलाड़ी पूनम परमार बनी ब्रांड एंबेसडर, दो कर विभाग में हैं अधिकारी

मंडी। आबकारी एवं कराधान विभाग जिला मंडी में कार्यरत सहायक आयुक्त जो विभाग में भी अपनी कार्यशैली के लिए एक चर्चित नाम है को मिसेज यूनिवर्स आग्रेनाईजेशन ने दिवलिशियसस मिसेज सीनियर इंडिया यूनिवर्स 2026 घोषित किया है तथा उन्हें मंडी के होटल रीवर बैंक में आयोजित, अभिवादन सह शुभारंभ कार्यक्रम ,में ताज पहनाया गया। इसी क्रम में राष्ट्ीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रही पूनम परमार जो वर्तमान में सहायक बिक्री कर अधिकारी हैं को इस आग्रेनाईजेशन ने हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। मिसेज यूनिवर्स आग्रेनाइजेशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेश मदान ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए शैलजा शर्मा को ताज पहनाया व पूनम परमार को ब्रांड एंबेसडर की उपाधि से नवाजा। इस मौके पर नरेश मदान ने कहा कि इस समारोह का उद्देश्य संगठन की पहलों के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाना है। प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत मंडी से की गई जो ग्लैमर, फैशन, व्यक्तित्व विकास और महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय सौंदर्य प्रतियोगिता के विजेताओं को राष्ट्रीय स्तर की ,दिवालीशियस मिसेज इंडिया यूनिवर्स, प्रतियोगिता के लिए सीधे प्रवेश मिलेगा। उन्होंने शैलजा शर्मा व पूनम परमार को राज्य में महिलाओं के बीच आत्मविश्वास और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए सराहा गया। इस कार्यक्रम के दौरान मंडी के गणमान्य लोग, महिला पुरूष मौजूद रहे। इस मौके पर महिलाओं को मिसेज यूनिवर्स आग्रेनाईजेशन द्वारा , प्यार की निशानी, के तौर पर एक एक स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।