प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस 

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस 

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस 
चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने 16 हज़ार करोड़ रुपए की फिजूलखर्जी की
शिमला। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर लाल ठाकुर व आशीष बुटेल ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश को आर्थिक बदहाली में झोंकने के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुए दुरुपयोग पर राज्य सरकार ने विधानसभा में एक श्वेत पत्र भी लाया गया था, जिसमें प्रदेश की जनता के सामने सच रखा गया था। सत्य यह है कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनाव जीतने के लिए अन्तिम वर्ष में सरकारी ख़ज़ाने का का जमकर दुरुपयोग किया। दोनों ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए पूर्व सरकार ने कांग्रेस के विरुद्ध एक चक्रव्यूह रचा था और अमृत महोत्सव, प्रगतिशील हिमाचल, जनमंच और स्थापना दिवस कार्यक्रम पर 16,261 करोड़ रुपए की फिजूलखर्ची की। नतीजा यह हुआ कि हिमाचल पर वित्त वर्ष 2022-23 के अंत तक 92,774 करोड़ का कर्ज व देनदारी चढ़ चुकी थी। उन्होंने कहा कि यह पिछली भाजपा सरकार की नीतियों के कारण आज प्रत्येक हिमाचली एक लाख रुपए से अधिक का क़र्ज़दार है।

मुख्य संसदीय सचिवों ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में वर्तमान राज्य सरकार ने आर्थिक नीतियों में सुधार किया जिसके कारण राज्य सरकार के राजस्व में 2200 करोड़ रुपए की बढ़ौतरी हुई। राज्य सरकार ने शराब ठेकों की नीलामी से अतिरिक्त राजस्व एकत्रित किया। इसके अलावा राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार पर भी लगाम कसी और जनता का पैसा जनकल्याण में इस्तेमाल किया, जिससे आज महिलाओं, किसानों, मज़दूरों व अन्य वर्गों के कल्याण के लिए अनेकों योजनाएँ चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने आर्थिक सुधारों की नींव अपने पहले ही बजट में रख दी थी और इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे हैं। आने वाले समय में ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश आर्थिक रूप से समृद्ध होगा।

सुंदर लाल ठाकुर और आशीष बुटेल ने कहा कि भाजपा नेता झूठ बोलने में माहिर हैं और झूठी बातें कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग पढ़े-लिखे हैं और सत्य-असत्य में अंतर करना भली भाँति जानते हैं।

Related post

C-814 अपहरण का मास्टरमाइंड और जैश का ऑपरेशनल प्रमुख अब्दुल रऊफ अज़हर ढेर

C-814 अपहरण का मास्टरमाइंड और जैश का ऑपरेशनल प्रमुख…

ऑपरेशन सिंदूर: जैश-ए-मोहम्मद के खतरनाक आतंकी रऊफ अज़हर का अंत, भारत ने चुकाया पहलगाम हमले का बदला   भारतीय वायुसेना की…
हिमाचल में सफर अब होगा महंगा: सरकार ने बस किराए में की औसतन 15% की बढ़ोतरी

हिमाचल में सफर अब होगा महंगा: सरकार ने बस…

हिमाचल प्रदेश की जनता को एक बार फिर जेब पर बोझ झेलने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि प्रदेश सरकार ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *