सुजानपुर नगर परिषद चुनाव के सभी 9 वार्डों के परिणाम रविवार शाम घोषित कर दिए गए। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। एसडीएम एवं नगर परिषद सुजानपुर के निर्वाचन अधिकारी विकास शुक्ला ने आधिकारिक रूप से विजयी उम्मीदवारों की घोषणा की। परिणाम सामने आते ही विजयी उम्मीदवारों और उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई तथा कई स्थानों पर जश्न का माहौल देखने को मिला।

वार्ड नंबर-1 से बलविंदर सिंह ने शानदार जीत दर्ज की। उन्हें कुल 296 मत प्राप्त हुए। उनके प्रतिद्वंद्वी रमेश चंद को 125 वोट मिले, जबकि 2 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। बलविंदर सिंह ने 171 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
वार्ड नंबर-2 में मुनीष कुमार विजयी घोषित किए गए। मुनीष कुमार को 335 मत प्राप्त हुए। उनके मुकाबले मनोज कुमार को 158 और श्रवण कुमार को 76 वोट मिले। यहां 2 मत नोटा के पक्ष में पड़े। मुनीष कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 177 मतों के अंतर से हराया।
वार्ड नंबर-3 में ज्योतिका ठाकुर ने जीत दर्ज की। उन्हें कुल 241 मत प्राप्त हुए। तिलक राज को 96, कुसुम शर्मा को 82 और मनोज को 55 वोट मिले। एक मतदाता ने नोटा का बटन दबाया। ज्योतिका ठाकुर ने स्पष्ट बढ़त के साथ जीत हासिल की।
वार्ड नंबर-4 में विनय कुमार ने 235 मत लेकर चुनाव अपने नाम किया। उनके प्रतिद्वंद्वी संजय कुमार को 136 वोट मिले। इसके अलावा कमलेश कुमारी को 96, जोगिंद्रा देवी को 51, अमन को 34 और राजेश को 2 वोट प्राप्त हुए। एक वोट नोटा को पड़ा। विनय कुमार ने 99 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर-5 का मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। यहां शिवानी ठाकुर ने 230 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी प्रिया को 224 वोट मिले, जबकि अनीता को 188 मत प्राप्त हुए। इस वार्ड में 6 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। शिवानी ठाकुर ने केवल 6 मतों के बेहद कम अंतर से जीत दर्ज की।
वार्ड नंबर-6 से प्रोमिला देवी विजयी रहीं। उन्हें कुल 158 मत प्राप्त हुए। अनीता को 130, बिंदू शर्मा को 79 और बिंदिया कुमारी को 67 वोट मिले। यहां 3 मत नोटा के पक्ष में पड़े। प्रोमिला देवी ने 28 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
वार्ड नंबर-7 में नीलम धीमान ने 222 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी मधु को 190 मत प्राप्त हुए। एक मत नोटा को मिला। नीलम धीमान ने 32 मतों के अंतर से बाजी मारी।
वार्ड नंबर-8 में वीना देवी ने सबसे प्रभावशाली जीत दर्ज की। उन्हें कुल 386 मत प्राप्त हुए। ज्योति शर्मा को 137 और सीमा को 20 वोट मिले। 2 वोट नोटा के पक्ष में पड़े। वीना देवी ने 249 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की।
वार्ड नंबर-9 में मीनाक्षी ने 251 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनकी प्रतिद्वंद्वी सरिता को 191 वोट मिले, जबकि 11 मतदाताओं ने नोटा का विकल्प चुना। मीनाक्षी ने 60 मतों के अंतर से चुनाव जीता।
नगर परिषद सुजानपुर के घोषित परिणामों के अनुसार वार्ड नंबर-1 से बलविंदर सिंह, वार्ड नंबर-2 से मुनीष कुमार, वार्ड नंबर-3 से ज्योतिका ठाकुर, वार्ड नंबर-4 से विनय कुमार, वार्ड नंबर-5 से शिवानी ठाकुर, वार्ड नंबर-6 से प्रोमिला देवी, वार्ड नंबर-7 से नीलम धीमान, वार्ड नंबर-8 से वीना देवी तथा वार्ड नंबर-9 से मीनाक्षी विजयी घोषित किए गए हैं।
चुनाव परिणामों के बाद अब नगर परिषद में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने की संभावना है। स्थानीय लोगों की नजर अब नई परिषद के गठन और आने वाले विकास कार्यों पर टिकी हुई है।





