शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में रामपुर के पास हिमाचल सड़क परिवहन निगम (HRTC) की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। सनेई से रामपुर जा रही यह बस शुक्रवार सुबह करीब 7:45 बजे सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौत होने की सूचना है, जबकि बस में सवार कई यात्री घायल हुए हैं।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के समय बस में लगभग 15 से 20 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को उपचार के लिए रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल पहुंचाया गया।





