नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन में श्री मनोज कुमार ने परियोजना प्रमुख कार्यभार संभाला

नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन में श्री मनोज कुमार ने परियोजना प्रमुख कार्यभार संभाला

नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन में श्री मनोज कुमार, कार्यकारी निदेशक, ने परियोजना प्रमुख के रूप में अपना कार्यभार संभाला। देश की सबसे बड़ी भूमिगत जल विद्युत परियोजना, 1500 मेगावॉट नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन में, श्री मनोज कुमार द्वारा दिनांक 01.08.23 को परियोजना प्रमुख के पद पर नियुक्ति की गई।

श्री मनोज कुमार जी ने समस्त कर्मचारियों और अधिकारियों को संबोधित करते हुए अपने वक्तव्य में कर्मचारियों और अधिकारियों को निगम के लिए तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने की बधाई दी। उन्होंने परियोजना के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और निगम के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सभी कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया।

नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन की उपलब्धियों को बढ़ावा देने के लिए उनके नेतृत्व में विभिन्न उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए नई रणनीतियों का विकास किया जाएगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से परियोजना के विकास और संचालन में सहयोग और समर्थन की अपेक्षा की है।

श्री मनोज कुमार जी के नेतृत्व में नाथपा झाकड़ी हाइडो पावर स्टेशन के विकास एवं परिचालन में नई ऊर्जा और उत्साह की उम्मीद की जाती है, जो निगम के प्रगति और सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related post

C-814 अपहरण का मास्टरमाइंड और जैश का ऑपरेशनल प्रमुख अब्दुल रऊफ अज़हर ढेर

C-814 अपहरण का मास्टरमाइंड और जैश का ऑपरेशनल प्रमुख…

ऑपरेशन सिंदूर: जैश-ए-मोहम्मद के खतरनाक आतंकी रऊफ अज़हर का अंत, भारत ने चुकाया पहलगाम हमले का बदला   भारतीय वायुसेना की…
हिमाचल में सफर अब होगा महंगा: सरकार ने बस किराए में की औसतन 15% की बढ़ोतरी

हिमाचल में सफर अब होगा महंगा: सरकार ने बस…

हिमाचल प्रदेश की जनता को एक बार फिर जेब पर बोझ झेलने के लिए तैयार रहना होगा, क्योंकि प्रदेश सरकार ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *