सिरमौर में 67.24 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ- जिला निर्वाचन अधिकारी

जिला सिरमौर में शहरी निकायों के चुनाव के लिए आज  हुए मतदान में कुल 67.24   प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है, जिसमें 68.37 प्रतिशत पुरुष मतदाता तथा  66.13 प्रतिशत महिला मतदाताओं व  75 प्रतिशत थर्ड जेंडर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर परिषद नाहन, में 67.39 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि नाहन नगर परिषद में कुल 19 हजार, 876 मतदाताओं में से 13 हजार, 394 मतदाताओं ने मतदान किया। 10 हजार, 61 महिला मतदाताओं  में से 6 हजार, 662 महिला मतदाताओं ने  अपने मताधिकार का प्रयोग किया है तथा 9 हजार, 814 पुरुष मतदाताओं में से 6 हजार, 731 मतदाताओं व 01 थर्ड जेंडर मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि पांवटा साहिब में 65.87 प्रतिशत मतदान हुआ है। नगर परिषद पांवटा साहिब में कुल 18 हजार, 248 मतदाताओं में से 12 हजार, 20 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया, जिसमें कुल 9 हजार, 174 पुरुष मतदाताओं में से 6 हजार, 144  पुरुष मतदाताओं ने मतदान किया जबकि 9 हजार, 72 महिला मतदाताओं में से 5 हजार, 875 महिला मतदाताओं व 02 थर्ड जेंडर मतदाताओं में से 01 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

इसी प्रकार नगर पंचायत राजगढ़ में *78.40* प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। उन्होंने बताया कि नगर पंचायत राजगढ़ में कुल 1982 मतदाताओं में से 1554 मतदाओं ने मतदान किया है। उन्होंने बताया कि 981 पुरूष मतदाताओं में से 777 पुरूष मतदाता तथा 01 हजार महिला मतदाताओं में से 776 महिला मतदाताओं व 01 थर्ड  जेंडर   मतदाता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उपायुक्त ने बताया कि जिला के नगर परिषद नाहन, पांवटा साहिब तथा नगर पंचायत राजगढ़ के सभी 55 मतदान केंद्रों  पर मतदान प्रक्रिया प्रातः 7ः00 बजे निर्धारित समय पर शुरू कर दी गई।
उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। मतदान के लिए पहली बार भाग लेने वाले युवा मतदाताओं एवं वरिष्ठ मतदाताओं, महिला मतदाताओं तथा दिव्यांगजन मतदाताओं ने इस  लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपना योगदान दिया। उपायुक्त ने मतदान में रूचि दिखाने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में योगदान देने के लिए सभी श्रेणी के मतदाताओं का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।
उपायुक्त ने नगर परिषद नाहन के सभी मतदान केंद्रों का स्वयं निरीक्षण कर मतदान प्रक्रिया तथा व्यवस्थाओं व मतदाताओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतगणना कक्ष का निरीक्षण भी किया तथा मतगणना प्रक्रिया व परिणामों की घोषणा संबंधी तैयारियों का जायजा लिया और इस चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।