नगर पंचायत भोटा के सभी 7 वार्डाें के चुनाव परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए। एसडीएम बड़सर एवं नगर पंचायत भोटा की निर्वाचन अधिकारी स्वाति डोगरा ने बताया कि वार्ड नंबर-1 रविदासनगर में सरोज कुमारी विजय रही। उन्हें 74 वोट मिले। जबकि वीना देवी ने 66 मत प्राप्त किए। वार्ड-2 इंदिरानगर में 44 वोट लेकर अश्वनी कुमार विजयी रहे। उनके प्रतिद्वंद्वी सन्नी शर्मा को 36 वोट मिले। वार्ड-3 कृष्णानगर में 78 वोट लेकर रिंका देवी ने जीत हासिल की। जबकि, सर्वजीत कौर को 74 मत मिले। वार्ड-4 नारायणनगर में 86 मतों के साथ मनोरमा शर्मा ने बाजी मारी। जबकि, लता कुमारी को 63 मत मिले। वार्ड-5 राजीवनगर में रंजना कतना को निर्वाचित घोषित किया गया। उन्हें 76 मत मिले। ज्योति धीमान को 67 वोट मिले। वार्ड-6 लोहियानगर में 59 मत लेकर बलदेव सिंह ने जीत हासिल की। मुख्तियार सिंह को 50 वोट मिले। यहां एक मतदाता ने नोटा का बटन दबाया। वार्ड-7 ज्वालानगर में अनिल कुमार जीते। उन्हें 89 मत मिले। शरणप्रसाद को 62 और संजय कुमार को 40 वोट मिले।

नगर पंचायत भोटा के निर्वाचित उम्मीदवार :
वार्ड-1 रविदासनगर सरोज कुमारी
वार्ड-2 इंदिरानगर अश्वनी कुमार
वार्ड-3 कृष्णानगर रिंका देवी
वार्ड-4 नारायणनगर मनोरमा शर्मा
वार्ड-5 राजीवनगर रंजना कतना
वार्ड-6 लोहियानगर बलदेव सिंह
वार्ड-7 ज्वालानगर अनिल कुमार





