हिमाचल: कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, ओपीएस पर घमासान, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “बीजेपी काम रोको पार्टी बन चुकी है।

हिमाचल: कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, ओपीएस पर घमासान, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “बीजेपी काम रोको पार्टी बन चुकी है।

हिमाचल: कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने, ओपीएस पर घमासान

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “बीजेपी काम रोको पार्टी बन चुकी है।”

उन्होंने कहा कि बीजेपी ओपीएस रोकने के लिए सरकार गिराने की कोशिश कर रही है।

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी आमने-सामने हैं।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, “बीजेपी काम रोको पार्टी बन चुकी है। राजस्थान में सरकार बनते ही ओपीएस रोक दी। हिमाचल में ओपीएस रोकने के लिए सरकार गिराने की कोशिश की। अब माताओं-बहनों को आर्थिक मदद रोकने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। पैसा फेंको, सरकार गिराओ, काम रोको की संस्कृति हिमाचल में नहीं चलेगी।”

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अपने वायदे के मुताबिक, प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया है। प्रदेश सरकार ने कार्यभार संभालते ही पुरानी पेंशन योजना बहाल की। अब तक 1.15 लाख कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना को चुना है। पुरानी पेंशन योजना में आए सभी कर्मचारी सामान्य भविष्य निधि के तहत आ गए हैं। लगभग पांच हजार कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन मिलनी आरम्भ हो गई है, लेकिन अब बीजेपी इसे रोकना चाहती है।

Related post

कांगड़ा में सड़क हादसे में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के ममेरे भाई सहित 2 युवकों की मौत, आरोपी गिरफ्तार

कांगड़ा में सड़क हादसे में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना…

कांगड़ा में सड़क हादसे में पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना के ममेरे भाई सहित 2 युवकों की मौत, आरोपी गिरफ्तार कांगड़ा, 1…
चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा: हिमाचल प्रदेश की छात्रा की मौत, सहेलियां घायल, चालक गिरफ्तार

चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा: हिमाचल प्रदेश की छात्रा की…

चंडीगढ़ में दर्दनाक हादसा: हिमाचल प्रदेश की छात्रा की मौत, सहेलियां घायल, चालक गिरफ्तार चंडीगढ़, 1 मई 2024: चंडीगढ़ के सेक्टर…
झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे…

झूठ व डर के सहारे सत्ता पाना चाह रहे जयराम : मुख्यमंत्री 4 जून को भाजपा को मिल जाएगा जनता का…

Leave a Reply

Your email address will not be published.